ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग पूरी न होने पर हड़ताल जारी।
अल्मोड़ाः लंबे समय से लंबित देयकों का भुगतान व अन्य मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शनिवार को भी हड़ताल को जारी रखा। हड़ताल के कारण जिले के 965 सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों पर राशन वितरण कार्य ठप रहा।
पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संजय शाह (रिक्खू) ने बताया कि आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए समिति की बैठक 23जून को सुबह 11बजे से नंदा देवी मंदिर परिसर के गीता भवन सभागार में होगी।
उन्होंने सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से इस अहम बैठक में भाग लेने की अपील की।शाह ने बताया कि एआरओ के साथ साथ हुई बैठक में उन्होंने स्थानीय स्तर की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।








