ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम हुआ चौकन्ना।
अल्मोड़ाः आगामी बरसात सीजन में होने वाली बिमारियों की आशंका-मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बिमारियों को ध्यान में रखते हुए तमाम तैयारियां तेज कर दी हैं।
नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए दो से अधिक फॉगिंग मशीनों से ट्रायल किया जा चुका है। मानसून के शुरुआत से ही नियमित रूप से फॉगिंग की जाएगी।
नगर निगम ने शहर के 40वार्डों में समयबद्ध ढंग से फॉगिंग कार्यक्रम तैयार कर लिया है।रोस्टर के तहत प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग की जाएगी ताकि मच्छरों को पनपने से पहले ही रोका जा सके। सहायक नगर निगम आयुक्त लक्ष्मण सिंह भण्डारी ने बताया कि डेंगू और मलेशिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
शहर जल भराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें ठीक रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। कूड़े का उचित निस्तारण, नालियों की सफाई,जल भराव की रोकथाम और जन-जागरूकता जैसे ज़रुरी कदमों को प्राथमिकता दी जा रही है।








