ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में चल रहे ‘कुमाऊं महोत्सव’ के द्वितीय दिवस में स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
अल्मोड़ाः सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के ‘जी आई सी’ मैदान में चल रहे’कुमाऊं महोत्सव में तमाम स्टार कलाकार व स्कूली बच्चे दे रहे हैं शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाऊं महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। महोत्सव का आनंद लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।
महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को आयोजित स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध लोक गायक सूरज प्रकाश व विक्की कुमार ने अनेक मनमोहक कुमाऊनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें वहां उपस्थित जनता देर रात तक झूम झूम कर थिरकती रही।
कार्यक्रम में कुमाऊनी लोक नृत्यिका खुशी बिष्ट ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का सुन्दर मनोरंजन किया। ‘कुमाऊं महोत्सव’ के आयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक अमरनाथ नेगी, डॉ संतोष बिष्ट, हरीश कनवाल, चेतना पाण्डे, हर्षित तिवारी, प्रदीप बिष्ट, शगुन त्यागी, चंदन नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।








