“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ में किया वृक्षारोपण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

 

 

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बदरीनाथ में किया वृक्षारोपण।

 

 

• डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर स्मरण।

 

             श्री बदरीनाथ धाम: 23 जून। जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ” एक पेड़ मां के नाम” हरित धरा अभियान के तहत श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के झुनझुन काटेज परिसर में वृक्षारोपण रोपण किया।

इस अवसर पर पेड़वाले गुरुजी धन सिंह घरिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

 

बीकेटीसी द्वारा वन‌ विभाग के सहयोग से भोजपत्र, बुरांश, रैक्चयू के वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन स्मरणीय है जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर बचाने को अपना बलिदान दिया था इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं उन्ही का स्मरण करते हुए यह वृक्षारोपण किया गया है साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी मंदिर समिति आगे बढा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है जिससे हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

 

इस अवसर पर बीकेटीसी बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अवर अभियंता गिरीश रावत, नंदिदेवी नेशनल पार्क फूलो की घाटी रेंज से अजय सिंह रावत, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, राहुल नेगी, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)