काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
गुरु की कृपा
श्रद्धा से गुरु की कृपा, होती निःसंदेह।
गुरु चरणों से नित लगे, सदा शिष्य का स्नेह।।
गुरु की सेवा जो करे, सदा करे गुणगान।
वही शिष्य पाता सहज, अल्प काल में ज्ञान।।
अगर शिष्य पर गुरु कृपा, शिष्य मृदुल फलदार ।
शिष्ट आचरण से करे, वह सबका सत्कार।।
गुरु प्रसाद से शिष्यगण, फलें बढ़ें वे नित्य।
जगती में करते रहें, अत्युत्तम वे कृत्य।।
गुरु सेवा से गुरु कृपा, गुरु प्रकाश आदित्य।
गुरु के आशीर्वचन से, शिष्य करे शुभ नृत्य।।
गुरु द्रोही पापी -पतित, कभी न रहता शांत।
भयक्रांत रहता सदा, जीवन स्वयं अशांत।।
गुरु में रख विश्वास अति, बन जाओ विद्वान।
गुरु के कृपा- प्रसाद से, शिष्य सहज धनवान।।
गुरु के मोहक ज्ञानधन, से ही शिष्य महान ।
मंचासीन बना स्वयं, करे ज्ञान का दान।।






