रामायण केन्द्र का शुभारंभ व पुस्तक विमोचन संपन्न 

Spread the love

 

रामायण केन्द्र का शुभारंभ व पुस्तक विमोचन संपन्न 

 

 

जबलपुरः रामायण केंद्र ,जबलपुर इकाई द्वारा दिनांक 23 जून 2025, दिन सोमवार सायं 6.30 बजे ” कला वीथिका” में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शो एवं आचरण को समाज के कोने-कोने तक पहुंचाने का दायित्व रामायण केंद्र द्वारा लिया गया। इस कार्यक्रम में इंजी. संतोष मिश्र “असाधु” द्वारा रामायण से संबंधित लिखित शोधपरक पुस्तक “विवादित पन्ने” का विमोचन भी विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहा । जबलपुर शहर में शुभारंभ होने वाले रामायण केंद्र,जबलपुर इकाई के महत्वाकांक्षी योजनाओं के परिप्रेक्ष्य में डॉ विजेंद्र उपाध्याय जिला अध्यक्ष द्वारा प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी की विशेष उपस्थिति एवं संबोधन ने इसे और अधिक आकर्षक बना दिया। मुख्य अतिथि के रुप में श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, महापौर जबलपुर पूरे समय तक कार्यक्रम में पूरी सक्रियता से उपस्थित रहें। इस इकाई के शुभारंभ हेतु रामायण केंद्र भोपाल के निदेशक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव जी का नगर आगमन हुआ । उनके साथ अरुण गुप्ता जी भी, अध्यक्ष भोपाल केंद्र इकाई द्वारा उनके स्तर से भोपाल में संचालित किए जा रहे गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। महामहोपाध्याय श्री हरिशंकर दुबे जी ने कहा जिसमें राम का वास है वो रामायण है। श्री राजेश श्रीवास्तव जी ने कहा रामचरितमानस एवं रामायण में एक और अंतर है, रामचरितमानस एक सरोवर है और रामायण एक मंदिर। हमें मंदिर में जाने से पूर्व सरोवर में स्नान करना चाहिए। मुख्य अतिथि के रुप में जगत बहादुर सिंह अन्नू जी, महापौर जी ने कहा मनुष्य के तौर पर आप पैदा हुए और श्रीराम के सानिध्य में रहे, इस से बढ़कर कुछ नही हो सकता। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से काम करना हो तो रामचरितमानस अवश्य पढ़ना चाहिए। तंत्र ,मंत्र और यन्त्र नयी पीढी तक पहुंचना चाहिए। अंत में श्रीमति अल्का श्रीवास्तव जी ने बच्चों व युवा पीढ़ी को रामायण केंद्र से जुड़ने कि बात की गई और अपना अनुभव साँझा किया। श्री राजेश पाठक ‘प्रवीण ‘जी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन सफलता पूर्वक किया और डॉ. नेहा शाक्य कार्यक्रम में सबके प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसे यू ट्यूब चैनल में लाइव प्रसारित किया गया जिसे 500 से अधिक लोगों ने देखा। रामायण केन्द्र शुभारंभ के सफल आयोजन हेतु कवि संगम त्रिपाठी ने बधाई दी है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।