संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
आगामी त्योहार मोहर्रम पर्व को लेकर थाने हुई शांति समिति की बैठक।
जुलूस के दौरान धारदार हथियार प्रतिबंध रहेंगे :-थाना प्रभारी दांगी।
कानड़ः मुस्लिम समाज के आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर बुधवार को कानड़ थाना परिसर में शांति समिति बैठक 3:30 बजे आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समाज जनों के आगामी पर्व मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भावना के साथ त्योहार मनाने की बात उपस्थित थाना प्रभारी राजकुमार दांगी ने कही थाना प्रभारी ने बैठक में बताया कि मोहर्रम के जुलूस में जुलूस के दौरान धारदार हथियार तलवार जैसे हथियारों पर प्रतिबंध रहेगा।
त्योहारों को लेकर विद्युत विभाग एवं नगर परिषद द्वारा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी बैठक में त्योहार को परम्परागत रूप से मनाने की बात उपस्थित शहर काजी, अखाड़ों के उस्ताद समाज जनों ने कही।
बैठक में थाना प्रभारी राजकुमार दांगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवसिंह चौहान राजस्व विभाग से कस्बा पटवारी शहर काजी, सरफराज अली, सैयद नासीर अली सोनू खान शाकिब हुसेन सिद्धिक खा, आज़म खा, महबूब खा, शानू खा सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उपस्थित रहे।







