ऊखीमठः हिमालय में सबसे ऊंचाई व चन्द्रशिला की तलहटी में  विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा धीरे – धीरे नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                            ऊखीमठः हिमालय में सबसे ऊंचाई व चन्द्रशिला की तलहटी में  विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा धीरे – धीरे नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। तुंगनाथ घाटी में लगातार हो रही झमाझम बारिश से भुजगली से चन्द्र शिला तक के भूभाग में फैले सुरम्य मखमली बुग्याल हरियाली से आच्छादित होने के कारण तुंगनाथ यात्रा पड़ावों की खूबसूरती बढ़ने लगी है। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार तुंगनाथ धाम में मात्र 58 दिनों में 88 हजार, 064 तीर्थ यात्रियों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की है जबकि पिछले वर्ष यह आकंडा 86 दिनो मे पार हुआ था। इस वर्ष तुंगनाथ धाम में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से तुंगनाथ घाटी के तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होने के साथ मन्दिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है। तुंगनाथ घाटी में इन दिनो मानसून लौटने के बाद तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में हल्की गिरावट देखने को मिली है मगर आगामी दो सप्ताह बाद शुरू होने वाले शिव जी के पवित्र सावन मास मे शिव भक्तों की आवाजाही में भारी इजाफा होने की सम्भावना बनी हुई है। बता दे कि इस वर्ष विगत 2 मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे तथा मात्र 58 दिनों में तुंगनाथ धाम में 43 हजार 288 पुरूषों, 36 हजार 387 महिलाओं, 8 हजार 112 नौनिहालों , 256 साधु – सन्यासियो व 11 विदेशी सैलानियों ने तुंगनाथ धाम पहुंच कर पुण्य अर्जित किया! मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि तुंगनाथ धाम में पहली बार मात्र 58 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 88 हजार के पार पहुंचा है तथा कपाट बन्द होने तक यह आंकडा 1 लाख 85 हजार के पार पहुंच सकता है! तुंगनाथ धाम प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थ यात्रियों की आवाजाही भारी संख्या में शुरू हो गयी थी तथा अभी तक निरन्तर जारी है! उन्होंने बताया कि मानसून लौटने के बाद तुंगनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में हल्की गिरावट तो देखने को मिल रही है मगर सावन मास शुरू होते ही तीर्थ यात्रियों की आवाजाही में भारी वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है। उन्होने बताया कि चोपता से सीधे चन्द्र शिला जाने वाले पर्यटकों व सैलानियों को मन्दिर समिति के रिकार्ड में दर्ज नही किया गया है मन्दिर समिति के रिकॉर्ड में उन्हें तीर्थ यात्रियों को दर्ज किया गया है जिन्होंने मन्दिर में पहुंचकर पूजा – अर्चना व जलाभिषेक किया है। लखनऊ निवासी प्रतिभा ने बताया कि इन दिनों भुजगली से चन्द्र शिला का भूभाग हरियाली से आच्छादित होने के कारण भुजगली से चन्द्र शिला का भूभाग के प्राकृतिक सौंदर्य पर चार चांद लगे हुए है इसलिए तुंगनाथ घाटी से लौटने का मन नहीं कर रहा है। तुंगनाथ धाम व तुंगनाथ घाटी के शीर्ष पर विराजमान चन्द्र शिला की खूबसूरती से रुबरु होने के बाद ऊखीमठ लौटे इन्दौर निवासी दिशा पाठक ने बताया कि चन्द्र शिला के शिखर से प्रकृति के नयनाभिराम से सैलानी रूबरू होता है वह हमेशा मानस पटल पर अंकित रहेगा। मन्दिर समिति के चन्द्र मोहन बजवाल ने बताया कि भुजगली से चन्द्र शिला का भूभाग हरियाली से आच्छादित होने से तीर्थ यात्री, पर्यटक व सैलानी बुग्यालों की हरियाली से रूबरू होकर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)