संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार।
आज भी बिसरा गायों चौराहा और गलियों में बैठी नजर आती हैं और आदेश कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।
पंचायत से लेकर गांव गांव गौशालाएं, तीन गौशालय होने के बाद भी रोड पर मवेशी घूमते नजर आ रहे हैं।
कलेक्टर के निर्देश का पालन नहीं हो रहा है, वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे ओर गायों का जीवन भी खतरे में…
कानड़: शहर से लेकर गांव तक गांव से लेकर सड़कों तक मवेशियों का संकट दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है, मुख्य चौराहा से लेकर सड़कों गलियों और बाजारों में गायों का झुंड आमजन के लिए परेशानी का सबक बन गया है।
सड़कों पर गायों को बैठना और तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक आ जाने वाले मवेशी न केवल खुद की जान को खतरे में नहीं डाल रहे हैं बल्कि वाहन चालकों के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।
सड़कों पर बैठी मवेशि अक्सर हादसों की वजह बन रही है
स्थिति इतनी भयानक हो चुकी है कि कहीं बाहर यह मवेशी रहा चलते लोगों पर हमला भी कर देते हैं खास तौर पर बच्चों और बुजुर्ग के लिए और भी खतरनाक हो गया है इसी स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा टीएल बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए थे कि सड़कों पर घूम रही बेसरा गायों को चिन्हित गौशाला भेजा जाए इसके लिए सीएमओ सीईओ जनपद और नगरी निकाय को जिम्मेदारी सौंप गई थी लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी बिसरा गायों चौराहा और गलियों में बैठी नजर आती है और आदेश कागजों तक ही सीमित रह गए हैं।
प्रदेश भर में गौ संरक्षण के लिए हर पंचायत और हम हर गांव में करोड़ों रुपए खर्च कर कर गौशालाएं बनाई गई है कानड़ मैं तीन गौशालाएं हैं ओर कानड़ क्षेत्र सहित कहीं गांव में गौशालाएं हैं इसके बावजूद भी बिसरा गई सड़कों पर घूमती नजर आती है कस्बे में बनी तीन गौशालाएं के बावजूद भी गाय सड़कों पर घूम रही है।







