ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
फिरोजपुर कैंट में एसएसपी कार्यालय के पास और तहसील रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने लूटपाट की।
एक वरिष्ठ नागरिक की जेब से 15 हज़ार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
फिरोजपुर निवासी एक वरिष्ठ नागरिक जसवंत सिंह किसी काम से एसएसपी कार्यालय से सटे सचिवालय आए थे। जैसे ही वह अंदर जाने लगे, पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने उनकी जेब से लगभग 15 हज़ार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।
बाइटः लूट का शिकार जसवंत सिंह
लूट के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जाँच की जा रही है और लुटेरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
बाइटः बाइट एसएचओ थाना कैंट







