हिंदी फिल्मों की दुर्गति

Spread the love

 

पंकज शर्मा तरुण

 

 

हिंदी फिल्मों की दुर्गति

 

 

बात अस्सी के दशक की है जब रेडियो का जमाना हुआ करता था। रेडियो सीलोन जो कि कोलंबो से अपना प्रसारण करता था। हिंदी फिल्मों के गीतों को सबसे पहले प्रसारित यहीं से किया जाता था। फिल्मों का विज्ञापन भी बड़े ही अनोखे अंदाज में अमीन सयानी, मनोहर महाजन,तबस्सुम जैसे दिग्गज किया करते थे। नए गीतों के कार्यक्रम सुबह आठ बजे से फरमाइशों के साथ प्रसारित होते जिसमें सभी एशियन देशों के श्रोता हुआ करते थे। गाने हिट हो जाते। बिनाका गीत माला पर इनकी रेटिंग फ़िक्स होती थी। क्या जमाना था। बिनाका गीत माला के समय कुछ वैसी ही स्थिति बन जाती थी जैसी टेलीविजन के प्रारंभिक दौर में रामायण और महाभारत के समय शहर कस्बों के बाजारों की हो जाया करती थी। रेडियो की तरंगें कभी कभी मंद हो जाती थी इतने रेडियो उस समय चलते थे।

हीरो-हीरोइन,गायक-संगीतकार अपने सौंपे गए कामों को बड़ी ही शिद्दत से किया करते थे,तभी तो उन फिल्मों के गीत सदाबहार और कर्ण प्रिय होते हैं।

लेकिन जब आज के हिंदी सिनेमा की तरफ देखते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे हिंदुस्तान में न तो कोई लेखक बचा है,न गीतकार बचा है,न संगीतकार बचा है। हर फिल्म में पुरानी फिल्मों के गीतों को नए कलेवर में परोसा जाता है जैसे कुर्बानी फिल्म का लैला मैं लैला, यम्मा यम्मा,झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में और कांटा लगा जैसे कई गीत हैं जिनकी फेहरिस्त लिखने का कोई औचित्य नहीं!आप स्वयं आज के गीतों से परिचित हैं। टायर वाला,डिब्बे वाला, गांजे वाला गीत लिखेगा तो आप स्वयं सोच सकते हैं कि उन गीतों का स्तर कितना ऊंचा हो सकता है? कहानियां पहले भी हॉलीवुड फिल्मों से चुराई जाती थी मगर कॉपी पेस्ट नहीं होती थी बल्कि नकल में पूरी अकल लगाई जाती थी। यही कारण था कि उन फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े,उनके गीतों को आज भी बच्चा -बच्चा गाता है। आज के गीत अपवाद को छोड़ कर इसलिए लोगों को पसंद नहीं आते क्योंकि इन गानों को लिखने वाले स्तरीय भाषा का उपयोग नहीं करते! प्रोड्यूसर डायरेक्टर ऐसे ही लोगों से गीत और कहानियां लिखवाते हैं जो या तो मुफ्त में लिख दें या मामूली खर्च पर लेखन कर दे! यही कारण है कि आज सारे लेखक, गीतकार, कलाकार, दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख कर रहे हैं और सफलता के झंडे भी गाड़ रहे हैं। रुपया भी भरपूर काम रहे हैं। हिंदी फिल्म निर्माताओं को इस दयनीय स्थिति को पूर्ववत करने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए वरना बॉलीवुड कहीं वुड पीस बन कर समुद्र में तैरता नजर नहीं आए।  (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।