संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर (मध्य प्रदेश)
20 जुलाई – विश्व शतरंज दिवस पर विशेष
जिंदगी में हर चाल मायने रखती है…!
यारों जिंदगी में हर चाल मायने रखती है,
कुछ कुदरत कुछ जिंदगी हमें परखती हैं।
हम सभी शतरंज की बिसात पर बैठते हैं,
एक-दूसरे को ‘तुलनात्मक’ देखते रहते हैं।
शतरंज की चालों का खौफ उन्हें होता है,
जिनके मन ईर्ष्या व जलन भाव होता है।
यारों जिंदगी में हर चाल मायने रखती है,
कुछ कुदरत कुछ जिंदगी हमें परखती हैं।
नज़रें तो उठाओ सामने जिंदगी खड़ी है,
चाल उसकी बेचैन हो आकर गिर पड़ी है।
क्या हाथी व क्या घोड़े हम सब है पकोड़े,
जिंदगी शतरंज की तरह इसमें सब दौड़े।
यारों जिंदगी में हर चाल मायने रखती है,
कुछ कुदरत कुछ जिंदगी हमें परखती हैं।
माल है तो ताल है रिश्ते यहाँ सबने जोड़े,
गरीबी के आलम यहां अमीरी मुख मोड़े।
कुछ की खामोशियों ने कईयों दिल तोड़े,
काश उनके संघर्ष में साथ दे देते निगोड़े।







