संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार।
नवीन बस स्टैंड पर कानड़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए।
कानड़ : नशा मुक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं इसी क्रम को देखते हुए कानड़ थाना के अंतर्गत शानिवार को नवीन बस स्टैंड पर आम नागरिकों से नशे से दूर करने की समझाइए दी गई ओर नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएं गया थाना प्रभारी के नेतृत्व में आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि अपने पूरे परिवार को संकट में डाल देता है आज हम संकल्प लेते हैं कि जीवन में नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे इस अवसर पर दुकान संचालक एवं बसो के एजेंट और आम नागरिक उपस्थित रहे।







