तेलंगाना और मध्यप्रदेश की प्रभारी बनाई गईं गीता सोनी

Spread the love

 

ब्यूरो जांजगीर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर।

 

तेलंगाना और मध्यप्रदेश की प्रभारी बनाई गईं गीता सोनी

 

भारतीय प्राइवेट मजदूर महासंघ की कुरुक्षेत्र में हुई बैठक

 

मजदूरों के हित में काम करते रहेंगे: गीता सोनी

 

 

                    जांजगीर (छत्तीसगढ़): भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय प्राईवेट मजदूर महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ जिला जांजगीर की कार्यकारी अध्यक्ष व बीएमएस प्रदेश सदस्य गीता सोनी को तेलंगाना स्टेट और मध्य-प्रदेश के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। गौरतलब है कि गीता सोनी एक लम्बे अरसे से मजदूरों के हित में कार्य कर रही हैं।

बैठक में उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार और भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रांत महामंत्री हवा सिंह मेहला का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में 8 प्रान्तों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक का संचालन महामंत्री रवि शंकर आलूरी ने किया। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय मंत्री गीता सोनी छत्तीसगढ़ को तेलंगाना स्टेट और मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने उनका सत्कार किया।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला चालकों को संगठित करने में गीता सोनी का योगदान महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़ में चालकों की समस्याओं के समाधान से गीता सोनी का चालकों के प्रति विश्वास बढ़ा है।

गीता सोनी ने कहा मुझे राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभालने का मौका दिया गया हैं इसके लिए मै महामंत्री रविशंकर अल्लुरी और अध्यक्ष योगेश शर्मा का आभार प्रकट करती हूँ। गीता ने भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ और भारतीय मजदूर संघ के लिए समय देने और कार्य बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में भी ट्रांसपोर्ट का हर जिले में यूनियन गठन किया जाएगा और चालक परिचालक के श्रमिक हित में हम काम करते रहेंगे।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।