“वन महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन”

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

       “वन महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन”
                                   ऊखीमठ! वन विभाग गुप्तकाशी के तत्वाधान में डॉ जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वन महोत्सव 2024 के तहत वृक्षारोपण एवं जंगल बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊखीमठ विकासखंड ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडे, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी वार्ड श्री गणेश तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी श्री उदय सिंह रावत, विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्री लखपत सिंह राणा, उप प्रधानाचार्य श्री रामकृष्ण गोस्वामी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मदन रावत, वन आरक्षी श्री अनूप राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से वृक्षों और पर्यावरण की उपयोगिता एवं महत्व को सबके सम्मुख प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता पांडे ने छात्र छात्राओं को हर वर्ष वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और कहा कि वनों को आग से बचाना भी हमारा कर्तव्य है तभी वन महोत्सव मनाना सार्थक सिद्ध होगा। विशिष्ट अतिथि गणेश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।उन्होंने विकास के नाम पर वनों के अत्यधिक दोहन पर भी चिंता जताई। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री आशीष राणा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ी के लिए हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा। वन क्षेत्रधिकारी श्री उदय सिंह रावत ने बच्चों एवं शिक्षकों से कहा कि शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य उत्तराखंड की पहचान है, यह सुंदरता जंगलों और हिमालय से है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण और उनका संरक्षण जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। कहा कि हमें अपने त्योहारों पर भी वृक्षारोपण करना चाहिए, उन्होंने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं विद्यालय परिसर में अनेक प्रकार के पेड़ पौधों को उगाने हेतु विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष लखपत सिंह राणा अस्कोट आराकोट यात्रा अभियान का पर्यावरण एवं संस्कृति संरक्षण में योगदान के बारे में जानकारी दी और यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने सभी अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा वन आरक्षी श्री अनूप राणा को शिक्षा विभाग में उनके चयन हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों द्वारा वन विभाग के कर्मचारी द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों का विद्यालय परिसर एवं आसपास की खाली भूमि पर वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ऋचा सेमवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं ,छात्र छात्राएं अभिभावक एवं वन विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।