इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर गिर गई जिससे छह लोग घायल

Spread the love

 

               इटावाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौपला कट पाइंट के पास गाजीपुर से दिल्ली जा रही बोलेरो कार सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए।

             गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। बोलेरो को चालक फैसल खान पुत्र मजार खान निवासी मिर्चा थाना दिलदार नगर गाजीपुर चला रहा था। चौपला कट पाइंट के पास कार की रफ्तार अधिक होने व बारिश के कारण अनियंत्रित हो गई और किनारे लगी जाली को तोड़कर नीचे जा गिरी।
                सड़क से निकल रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा व चौबिया थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल चालक फैसल खान के साथ मुजम्मिल खान पुत्र अकबर खान निवासी जगुना थाना दिलदार नगर गाजीपुर, अशरफ खान पुत्र हैदर खान निवासी उपरोक्त, कामरान खान पुत्र मुस्तबा खान निवासी देवैधा थाना जमनिया गाजीपुर, तनवीर खान पुत्र एजाज खान व कामरान खान पुत्र मोहम्मद खान निवासी जगुना थाना दिलदार नगर गाजीपुर को निकाला गया और उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया।

                    कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार सवार सीट बेल्ट लगाए थे। यह सभी लोग बुधवार की रात्रि आठ बजे गाजीपुर से चले थे और दिल्ली अपने परिवार के सदस्यों से मिलने जा रहे थे।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।