शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने खाखरवाड़ा विद्यालय को प्रिंटर भेंट किया
————————————————————-
पिण्डवाड़ा (राजस्थान): सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती गाँव नांदिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर खाखरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को एक प्रिंटर भेंट किया।
वर्मा ने मीडिया को जानकारी में बताया कि खाखरवाड़ा स्कूल के शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार गुप्ता की मांग पर उन्होंने सम्बंधित विद्यालय को प्रिंटर भेंट करने का वादा किया था। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पर उनको विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य,स्कूल स्टाफ़ और ग्रामीणों की उपस्थिति में खाखरवाड़ा स्कूल को वर्मा ने प्रिंटर भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्टाफ़ के साथ वर्मा को भामाशाह के नाम का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्मा ने बोलते हुए भविष्य में अपनी क्षमतानुसार स्कूल को सहयोग करने की बात कही।
ज्ञात हो कि वर्मा नांदिया के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को भी इस वर्ष स्मार्ट टीवी भेंट करने वाले हैं।और अपने कार्यरत स्कूल में भी पिछले 7 वर्षों में एक भामाशाह के रूप में सराहनीय कार्य कर चुके हैं।वर्मा एक शिक्षक होने के साथ साथ एक साहित्यकार भी है जो 3000 से ज्यादा रचनायें काव्य रूप में लिख चुके हैं और 200 से ज्यादा सम्मान पत्र साहित्यिक क्षेत्र में प्राप्त कर चुके हैं। शिक्षक वर्मा बारां जिले के मूलनिवासी है जो सितम्बर 2007 से पिण्डवाड़ा ब्लॉक में सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है।







