कवि संगम त्रिपाठी
डॉ. सोमनाथ शुक्ल मां भारती सेवा सम्मान से सम्मानित।
जबलपुरः डॉ. सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज हिंदी प्रचारक / कवि को संगम अकादमी पब्लिकेशन कोटा राजस्थान ने मां भारती सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया है।
कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. सोमनाथ शुक्ल साहित्य व समाज के कार्यों हेतु समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। हिंदी प्रेमी डॉ सोमनाथ शुक्ल को विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया है। सोमनाथ शुक्ल को इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।







