हरी राम यादव,
बनघुसरा, अयोध्या।
मानव न इंसान बना
सब कुछ बन रहा है मानव ,
पर मन से वह न इंसान बना ।
पर अधिकारों पर कर कब्जा,
वह स्वघोषित भगवान बना।
भर रहा है तिजोरी ढूंस ढूंस,
हकमारी में पूरा शैतान बना।
अपनी सौ पीढ़ियां मजे करें,
औरों को मिले न किनकी कना।
कमियां अपनी न पड़ें दिखाई,
दूसरे को कहे पाप से सना।
हरी अपने को सर्वज्ञ जतावे,
हर विज्ञ को कहे थोथा चना ।।







