ब्यूरो अकलतरा, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।
कोई भी शॉर्टकट तरीका सफलता की गारंटी नहीं दे सकता: उमेश कश्यप।
महिला सशक्तिकरण सहायता फाउंडेशन सुधा प्रवाह व कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट का आयोजन।
साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान के साथ प्रमाण पत्र का वितरण।
अकलतरा, छत्तीसगढ़ः श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल (अकलतरा) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पाँच दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को केक मेकिंग, रूप सज्जा और मेहंदी जैसी कला रूपों में प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को विकसित करने में मदद करना था। कार्यशाला के समापन पर प्रमाण पत्र वितरण एवं साइबर सिक्योरिटी पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश कुमार कश्यप (सहायक पुलिस अधीक्षक जांजगीर), विशिष्ट अतिथि दीप्ति रोहित सारथी (अध्यक्ष नगर पालिका अकलतरा), पारस पटेल (नगर निरीक्षक मुलमुला), ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के संचालक डॉ. जे.के. जैन, सुधा शर्मा (कार्यशाला प्रशिक्षक कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट बिलासपुर), रोहित सारथी (भू.पू. सैनिक), राजकुमार साहू उपस्थित रहे। सहायक पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण की सराहना की और साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ठगी लिंक के माध्यम से राहतों से पैसे निकालने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए, हमें साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी शॉर्टकट या आसान तरीका सफलता की गारंटी नहीं दे सकता। नगर निरीक्षक पारस पटेल ने बताया वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्र- छात्राओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी। दीति रोहित सारथी (अध्यक्ष नगर पालिका अकलतरा) ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक आंदोलन है ना कि विचार। उनहोंने बताया अहिल्या बाई होलकर की कहानी को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। रोहित कुमार सारथी (भू.पू. सैनिक) ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का आहान किया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्रशिक्षित सौ से ज्यादा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्था के सचिव अंकित जैन ने आगंतुकों को प्रतीकात्मक भेंट समर्पित कर उनका सम्मान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र राठौर, जयंती लहरे, राजमणि द्विवेदी, केके धैर्य, रघुनंदन मार्बल, हिमांशु साहू, शीतल केडिया, निर्मला पालीवाल, प्रीति घोरे, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अरविंद मिरी, डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सीनी, संजीव चौहान, दुर्गा टण्डन, चेता सिंह चंदेल, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, नागेंद्र जांगड़े, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, श्रद्धा राठौर, भूपेन्द्र, चंद्ररुषा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, हितेश्वरी कश्यप, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू एवं छात्र छात्राओ के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।







