नगर के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से 30 बेड की जगह फिर से 6 बेड वाली बिल्डिंग बन जाए…..

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की खास रिपोर्ट देखिए…

 

 

नगर के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से 30 बेड की जगह फिर से 6 बेड वाली बिल्डिंग बन जाए…..

 

ऐसी कही मूलभूत सुविधाओं से दरकिनार है कानड़ नगर।

 

नगर की जनता का फिर से अस्पताल का सपना न हो जाए चकनाचूर!

 

84 गांवों के 5 हजार से ज्यादा मरीजों के लिए हैं सिर्फ 6 बेड….?

 

 

 

कानड़ः नगर सहित 84 गांवों के हजारों लोग काफी समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे हैं, और इनकी मांग सरकार पूरी करने का प्रयास भी कर रही है, लेकिन स्थानीय जिम्मेदार इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है।

 

बता दें, मेघराज पालीवाल बस स्टैंड के पीछे टिल्लर कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण की कार्रवाई भी शुरू हो गई, लेकिन जल संसाधन विभाग की आपत्ति के चलते काम रुक गया। इधर मामले में नई जानकारी सामने आई है कि संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भोपाल ने 26 जून 2025 को पत्र एक जानकारी मांगी गई थी। इसमें कानड़ के 6 बिस्तर वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा तनोड़िया उपस्वास्थ्य केंद्र को 6 बिस्तर वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन का प्रस्ताव शामिल है। संचालनालय ने उपकरण, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी मांगी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई जो समझ से परे है।

 

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से चिंता बढ़ा रही

 

पूर्व नप उपाध्यक्ष दरबारसिंह आर्य, एसजे हुसैन का कहना है कि कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से आशंका है कि 30 बेड वाली बिल्डिंग की जगह फिर से 6 बेड वाली बिल्डिंग बन जाए। ऐसे में नगर के बाशिंदों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग के लिए कम से कम 10 साल और इंतजार करना पड़ेगा।

 

84 गांवों पर एक पीएचसी का

बोझ-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्षों से 84 गांव के 5 हजार से ज्यादा मरीज हर माह इलाज कराने आते हैं।

 

यहां पहले से ही बुनियादी सुविधाओं से लैस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। स्थानीय लोग लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे हैं। ऐसे में यदि दोबारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनता है उन्नयन का मामला अधर में लटक जाएगा।

 

आम नागरिकों के समान केवल अस्पताल की परेशानियां ही नही है ओर भी है जो सुविधा से से दूर है जैसे तहसील कार्यालय को नगर से चार किलोमीटर दूर बना दिया। नतीजा तहसील कार्यालय आने जाने में परेशानी।

 

उन्नयन के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं

 

30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन होने के बाद नगरवासियों को सर्जरी, मेडिसिन, त्वचा रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ सहित 3 चिकित्सक अधिकारी, दंत चिकित्सक, 10 नर्सिंग ऑफिसर, रेडियोग्राफर, 2 लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

 

संचालनालय को उपकरण, सामग्री और फर्नीचर संबंधी पूरी जानकारी भेज दी गई है। अब फैसला भोपाल से होगा।

डॉ. दिनेश देहलवार, सीएमएचओ, आगर-मालवा।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।