डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
खामोश (दोहे)
रहकर बस खामोश ही, काटें विपदा-काल।
छाती पीटे से नहीं, घटता जग-जंजाल।।
जबतक जीवन है मिला, जीएँ रह खुशहाल।
खामोशी-संतोष गुण, सुख दे,करें कमाल।।
कवि जाता खामोश हो, यदा कल्पना – लोक।
कविता तब बन मंत्र सम, रखती जगत अशोक।।
चिंतक-साधक, संत-ऋषि, रहकर ही खामोश।
श्रेष्ठ मूल्य-आदर्श का, भरें विश्व में जोश।।
रहकर यदि खामोश ही, तकें वक्त की राह।
निश्चित मंजिल आ करे, पूर्ण हृदय की चाह।।
खामोशी करती सदा, विफल शत्रु की चाल।
मौन अस्त्र है बाण सम,भेदे अरि का भाल।।
सागर जब खामोश हो, और रात्रि जब शांत।
समझें खतरा है प्रबल, करे जगत को क्लांत।।







