डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
स्वाभिमानी नारी
स्वाभिमान से बड़ा नहीं यहाँ कभी कहाँ।
नारि स्वाभिमान का प्रतीक हो सही यहाँ ।
हो घमंड यदि नहीं सदैव नारि पूज्य है।
स्वाभिमानिनी स्वयं समूल पुष्प स्तुत्य है।
वंदनीय नारियाँ सदैव स्वाभिमान से।
देवि तुल्य है सहर्ष स्नेह आत्म ज्ञान से।
नारि शुद्ध सत्य रत्न माननीय अर्चना।
शोभनीय प्राकृतिक अनूपमा सुलोचना।
शारदीय शक्तियुक्त सात्विकी शुभा विभा।
प्रीति रूपसी सुशील शांत चित्त सुप्रभा।
सृष्टि आदि अंतहीन सौम्य रम्य कांतिका।
क्रोधमुक्त शोधयुक्त बोध धन्य चन्द्रिका।
आत्मज्ञान सर्व मान्य आत्म विज्ञ मोहिनी।
रंगभूमि राज योग नारि मान शोधिनी।
निष्कपट कलंकहीन धर्म धीर नारियाँ।
स्वाभिमान से बनीं सुकर्म वीर नारियाँ।
डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
सामाजिक कुरीतियाँ
सामाजिक कुरीतियों को सलाम।
मत लो अब इनका नाम।
इन्हें कुचल दो।
मन से मसल दो।
ढकोसले बंद हों।
बाल विवाह मंद हो।
दहेज़ प्रथा को कुचल दो।
फिजूल खर्ची का हल दो।
संतुलित खर्च का अभिवादन हो।
साधारण जीवन और उच्च विचार का गायन हो।
नारी शिक्षा पर बल दो।
महिला उत्थान का महल दो।
भ्रूण हत्या मत होने दो।
पुनर्जागरण का बीज बोने दो।
प्रगतिवाद का संरक्षण हो।
समुन्नत विचारों का प्रशिक्षण हो।
कुरीतियाँ हानिकारक हैं।
महा विनाशक हैं ।
इनका तिरस्कार करो।
स्वस्थ समाज का उपकार करो।
निर्विकार को आने दो।
विकृत चेहरों को मुरझाने दो।







