संवाददाता कानड़ (मध्य प्रदेश): गोवर्धन कुम्भकार।
न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल कानड में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कानड़ : नगर के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्यात
सरस्वती वंदना बहन सानिया सुहाना द्वारा प्रस्तुत की गई।
बहन प्रीति एवं पायल के द्वारा अतिथियों से मस्तक पर कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक श्री विष्णु प्रसाद जी त्रिवेदी साहब एवं विशेष अतिथि रिटायर्ड शिक्षक श्री रमेश चंद्र जी राठौर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सदस्य श्री मनोज जी त्रिवेदी ने कि कार्यक्रम में छात्र उदबोधन आकाश, पायल, कोमल, अरुना, सोनिया, सुहाना, आलोक, जय, नाजिया, मोनिका आदि द्वारा शिक्षक सम्मान पर उद्बोधन दिया।
इसके पश्चात् शिक्षक उदबोधन श्री महेश शर्मा, सचिन शर्मा, अंकित संगोई, अरुण राठौर, रानी तिवारी द्वारा शिक्षकों के महत्व को अलग विभिन्न कहानी व उदाहरण के माध्यम से बच्चों को शिक्षक का महत्व बताया गया।इसके पश्चात् शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया तत्पश्यात विद्यालय सचिव एवं व्यवस्थापक श्री सुरेश जी चावड़ा एवं मनोज जी त्रिवेदी एवं प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा मुख्य अतिथि विष्णु प्रसाद जी त्रिवेदी सर एवं विशेष अतिथि रमेश चंद्र जी राठौर सर का शाल, श्रीफल, कलम व भगवान राम लला की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया, इसके पश्चात् कक्षा पहली से 10वीं तक के छात्र छात्राओं ने अपने अपने कक्षाचार्य, एवं विषयचार्य को कलम भेंट कर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्यात विद्यालय की ओर से समस्त स्टाफ को आकर्षक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
संस्था सचिव सुरेश जी चावड़ा एवं मनोज जी त्रिवेदी की ओर से भी समस्त स्टाफ को कलम भेंट की गई।
इसके पश्चात् अतिथि उदबोधन में विशेष अतिथि श्री रमेश चंद्र जी राठौर द्वारा बच्चों से मनोरंजन एवं जनरल नालेज के सवाल पूछे गए जिसमें उत्तर देने वाले प्रत्येक 10 वी के छात्र/छात्राओं को 100–100 रुपए नगदी देकर बच्चो को सम्मानित किया गया इसी प्रकार श्री विष्णुप्रसाद त्रिवेदी सर बच्चों को अर्जुन द्रोणाचार्य की कहानी के माध्यम से अपने लक्ष्य तय करने व सफलता हासिल करने की बात कही गई एवं कक्षा 10th में नगर में प्रथम आने वाले छात्र/छात्रा को उनकी ओर से 2100 रुपए नगदी देने की घोषणा की गई ।
इसके पश्चात् मनोज जी त्रिवेदी द्वारा बच्चो कहानी के माध्यम से बच्चों को सकारात्मकता के ऊपर बाते बताई गई एवं प्राचार्य महोदय द्वारा बच्चों को गुरु शिष्य परंपरा एवं जीवन में गुरु का महत्व के बारे में बताया गया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पाली प्रभारी अमित कुमार पाठक ने किया गया एवं आभार प्राचार्य श्री विजय कुमार पाठक द्वारा माना गया।






