अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारत का अहम संदेश

Spread the love

नई दिल्ली रूस-यूक्रेन संघर्ष 2022 में शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली मॉस्को यात्रा है। इस दौरान वह राष्ट्रपति पुतिन से मिले और अनौपचारिक बैठक भी की। आज यानी मंगलवार को भारत और रूस के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

अमेरिका की टिप्पणी के बाद आया ये बयान

ये टिप्पणियां अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर की सोमवार को की गई प्रतिक्रिया के बाद आई हैं। दरअसल, उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत को रूस पर यह दबाव डालने के लिए प्रोत्साहित करेगा कि यूक्रेन संघर्ष का कोई भी समाधान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप हो। मिलर ने कहा कि भारत एक रणनीतिक साझेदार है जिसके साथ हम खुली और ईमानदार चर्चा करते हैं, जिसमें रूस के साथ उसके संबंधों के बारे में हमारी चिंताएं भी शामिल हैं।’

पीएम मोदी और पुतिन की अनौपचारिक बैठक

बता दें कि मिलर की यह टिप्पणी पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सोमवार को नोवो-ओगारियोवो निवास पर हुई अनौपचारिक बैठक के बाद आई है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों के आगे विकास की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की और मंगलवार को आगे की विस्तृत चर्चा होगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत का दृष्टिकोण है कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता। स्वाभाविक रूप से संघर्ष के समाधान के लिए दोनों पक्षों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से आगे आना चाहिए।

पीएम मोदी को इस बात की प्रतीक्षा

एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि वह मंगलवार को होने वाली विस्तृत चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ‘आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी वार्ताओं की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच मैत्री के बंधन को और मजबूत करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी।’

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि