प्रधानमंत्री मोदी रूस-ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए

Spread the love

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि अगले तीन दिनों में मैं रूस और ऑस्ट्रिया में रहूंगा। ये यात्राएं इन देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने का एक शानदार अवसर होगा, जिनके साथ भारत की पुरानी दोस्ती है। मैं यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 8-9 जुलाई को मॉस्को की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 9 जुलाई को ऑस्ट्रिया जाएंगे। ऑस्ट्रिया में वह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही पीएम ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से बातचीत करेंगे।

दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में जबरदस्त सुधार- जयशंकर

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को में पुतिन से मुलाकात से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में जबरदस्त सुधार हुआ है। यह रूस के साथ संबंधों में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए बैठकर संबंधों पर चर्चा करने का एक शानदार अवसर होगा।

निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे पुतिन

बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। पीएम की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए हुए विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में अपनी अनौपचारिक बैठक के बाद से दोनों नेताओं के बीच लगातार फोन पर बात होती रही है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापक संबंधों की व्यापक समीक्षा चर्चा होगी।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।