संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
अखाड़े के साथ निकाला गणेश विसर्जन की झांकियों का चल समारोह निकाला।
बजरंगी अखाड़ा की युवतियों एवं रमादल अखाड़े के पहलवानों द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।
बड़े उत्साह के साथ गणेश विसर्जन किया गया
कानड़ः दस दिवसीय गणपति महोत्सव का शानिवार को अनंत चतुर्दशी का धूमधाम के साथ समापन हुआ।
नगर के राजवाड़ा चौक से अखाड़े के साथ चल समारोह के साथ भगवान गणेश कि प्रतिमा को ट्रैक्टर और वाहन में झांकियो को सजाकर डीजे एवं नोबत ताषे की जोशीली ध्वनि पर नाचते-गाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए माता जी चौराहा पर चल समारोह का समापन हुआ।
बजरंगी अखाड़ा की नन्ही बालिकाओं ने जलते हुए का कवेलू को हाथों से तोड़ , जलती हुई लाठी को घुमाना, जलते हुए दोनो मुदलो को घूमना , सिर से बिजली की ट्बलाईट फोड़ना वहीं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी छोटी- तलवार घूमकर अपनी कला का प्रदर्शन किया बजरंगी अखाड़ा की युवा टीमों द्वारा हैरतअंगेज कर्तब दिखाएं जिससे देखकर दर्शक अचंभित हो गए वहीं रमादल अखाड़े के पहलवानों द्वारा भी अखाड़े में अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया।
गणपति बाप्पा मोरिया के जयकारों के साथ बाप्पा की भक्ति में डूबे।
जुलुस देव सागर तालाब पहुंचा जहां विधि विधान से गणपति जी को प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। वहीं विसर्जन के दौरन मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिव सिंह चौहान व अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी तूफान सिंह सिसोदिया आदि नगर परिषद के कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी आर डांगी पूरे पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।







