प्रेम पच्चीसा (भाग 25 )

Spread the love

 

राजेन्द्र रंजन गायकवाड़

(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 

 

 

 

प्रेम पच्चीसा (भाग 25 )

 

 

 

शेरुखान ने हनी के तलाक की पूरी सच्चाई संस्था के सामने रखी तो संस्था ने खान और उनके पूरे परिवार को संस्था अनेक काम लगा दिया । आदर्श समाज संस्था में शामिल होकर सोचा रहा है कि अब उनके परिवार की ज़िंदगी संवर जाएगी। । शेरुखान को संस्था के ऑफिस में सिलाई प्रशिक्षक होने साथ- साथ गांवों में जाकर लोगों को संस्था की योजनाओं के बारे में बताना और सदस्यता दिलाना था।

 

संस्था में सब ठीक लग रहा था। हनी अब कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक बन चुकी थी और उसकी कमाई से घर में थोड़ी राहत आई थी। माया जो एक अमीर बिजनेसवुमन थीं, ने न सिर्फ बुटीक का सारा सामान खरीदा था, बल्कि हनी को अपनी कंपनी में सहायक बनाकर उसे नई जिंदगी दी थी। खान परिवार अब गरीबी की दलदल से बाहर निकल चुका था, लेकिन शेरुखान के मन में एक अजीब सी बेचैनी थी कि वो अपने बच्चों का भविष्य कैसे सुधारें ?

 

एक दिन, संस्था की मीटिंग में शेरुखान ने बताया कि –बलरामपुर में उनकी पुश्तैनी ज़मीन है जिस को बेचकर वो बच्चों को शहर बसाना चाहते हैं , लेकिन गॉव के परिवार वाले ज़मीन अपना कब्ज़ा कर चुके हैं । शेरु खान के नाम की ज़मीं भी नहीं बेचने दे रहें हैं। रोहन ने समझाया कि आपसी समझौता कर लीजिए । लेकिन सामने वाले खान के परिजन समझौते के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।

 

धीरे-धीरे पारिवारिक संघर्ष शुरू हो गया। गाँव के लोगों के उकसाने पर गुंडे शेरुखान को धमकाने लगे। एक रात, जब शेरुखान घर लौट रहे थे, कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वे घायल हो गए, लेकिन हार नहीं मानी। हनी ने सुना तो वह माया के पास गई। माया, जो खुद एक संघर्षशील महिला थीं, ने हनी को सलाह दी, “तुम्हारे पापा सही हैं। हमें सबूत इकट्ठा करके पुलिस और मीडिया तक पहुंचना होगा।” हनी ने अपने कंप्यूटर स्किल्स का इस्तेमाल किया और संस्था के कुछ गुप्त दस्तावेज़ हैक करके (कानूनी तरीके से, एक दोस्त की मदद से) सबूत जुटाए। पता चला कि गॉव के रिश्तेदारों ने पहले भी कई गरीबों को ठगा था।

 

माया और रोहन के सहयोग से शेरुखान ने हिम्मत जुटाई और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। वहां उन्होंने अपने रिश्तेदार और गाँव के गुंडों की पोल खोल दी। मीडिया में हंगामा मच गया। लेकिन संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ। शेरु खान ने जमीन बंटवारे का मसला कोर्ट में फाइल कर दिया । खान के रिश्तेदारों ने शेरुखान के परिवार को धमकी दी कि पूरे परिवार का नेस्तनाबूत कर देंगे। लेकिन जीत सत्य की होती है कुछ माह बाद कोर्ट का फैसला खान के पक्ष में अअ गया और वो अपने हिस्से की जमीन बेचकर अपने बच्चों को लेकर शहर आकार किराये से रहने लगा । उनके तीनों बेटे भी सिलाई, कड़ाई और मार्केटिंग के अच्छे जानकार हैं , हनी और उसकी छोटी बहिन कौशर भी अपनी पढ़ाई के साथ एनजीओ के काम के साथ घर का काम करते रहते ।

 

कई महीनों के संघर्ष के बाद, खान परिवार न सिर्फ़ ग़रीबी से मुक्त हुआ, बल्कि समाज में एक मिसाल बन गया। हनी की सगाई एक ईमानदार युवक से हुई, और शेरुखान ने सोचा, “जिंदगी के संघर्ष हमें मजबूत बनाते और सिखाते हैं कि सच्चाई की राह कभी आसान नहीं होती पर जीत सच्चाई की होती है ।

(भाग 26)

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।