ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
बीएसएफ ने इंटेलिजेंस सूचना के आधार पर फिरोजपुर में 1.658 किलोग्राम हेरोइन के 03 पैकेट किए बरामद।
बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग से प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर दिनांक 10-11.09.2025 की रात्रि के दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक सफल अभियान को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में बीएसएफ ने गांव पल्ला मेघा, जिला फिरोजपुर के सामान्य क्षेत्र से 03 पैकेट हेरोइन (कुल वजन: 1.658 किलोग्राम) बरामद किए।
यह नशीले पदार्थों की बरामदगी सीमा सुरक्षा बल के जवानों की पेशेवर दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, जो देश की सीमाओं की सुरक्षा और सीमा पार से होने वाली तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध हैं।







