संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
सुख-दुख दाएं-बाएं खड़े हैं…!
एक दीप आस का जलाए रखना,
यह जिंदगी हँसी है बनाए रखना।
गुलशन में फूल खिलेंगे रहमत है,
कांटों का चमन मिला किस्मत हैं।
गमों की तपन अंदर झूलसाती हैं,
सुख की बौछार इतराके आती है।
इसे बनाए रखने का हुनर सीखो,
सभी हमेशा मुस्कुराते हुए दिखों।
बस जीना नहीं खुल के जीना है,
मीठा जहर ‘हँस’ के उसे पीना है।
जिंदगी के इम्तिहान बहुत बड़े हैं,
सुख-दुख देखो दाएं-बाएं खड़े हैं।







