भाजपा नेता की कार में से 5 करोड़ एमडी-ड्रग बरामद, ड्रग बनाने की मशीनें भी मिली, भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल अंजाना गाड़ी छोड़ हुए फरार।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट 

 

 

 

भाजपा नेता की कार में से 5 करोड़ एमडी-ड्रग बरामद, ड्रग बनाने की मशीनें भी मिली, भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल अंजाना गाड़ी छोड़ हुए फरार।

 

 

 

आगर मालवाः कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आगर- बड़ौद मार्ग पर गणेश गौशाला के पास खड़ी हुई एक आर्टिगा गाड़ी और इग्निश कार पकड़ी जिसमे से 9.250 किलो केटामाइन और 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर और 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल भी जब्त किया गया है।

जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ 7 लाख रुपए आंकी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक किलो केटामाइन से 10 किलो एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती है। इसमें अमोनियम क्लोराइड और स्प्रिट का इस्तेमाल होता है। पुलिस को आशंका है कि यहां फैक्ट्री स्तर पर एमडी ड्रग्स का उत्पादन हो रहा था।मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार, दो लोग पकड़ाए पुलिस ने ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

मुख्य आरोपी भाजपा तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। पुलिस ने उसके घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जांच में राहुल आंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा और बैंक लेनदेन से कई अहम सुराग मिले हैं। इनसे बड़े सप्लायर और खरीदारों के बीच सौदों की जानकारी सामने आई है। पुलिस को उसके खातों में बेहिसाब रकम के लेनदेन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी मिले हैं। राजनीतिक संरक्षण के लगे आरोपराहुल आंजना पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुका है और वर्तमान में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत का सरपंच प्रतिनिधि भी है। कार्रवाई के बाद उसके बड़े नेताओं के साथ खिंचवाए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि