परिक्रमा मार्ग पर दर्शन के लिए निकले संत प्रेमानंद महाराज

Spread the love

 

               संत प्रेमानंद दस दिन बाद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए जब भोर में चार बजे श्रीराधा केलिकुज से बाहर निकले तो भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। पिछले 11 दिनों से अस्वस्थता के चलते संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी थी। इससे भक्त मायूस हैं।

रातभर डेरा डाले रहते हैं भक्त

पदयात्रा के रास्ते में सन्नाटा रहता है। कुछ भक्त अब भी रातभर श्रीराधा केलिकुंज के बाहर डेरा डाले रहते हैं कि कब संत प्रेमानंद आश्रम से बाहर निकलकर उन्हें दर्शन दे दें। सोमवार सुबह चार बजे जब संत अपने अनुयायियों के साथ आश्रम से बाहर निकले तो भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा।

         आश्रम से निकलकर संत प्रेमानंद ने करीब पांच सौ मीटर पैदल चलकर भक्तों को दर्शन दिए। चार अक्टूबर को श्रीराधा केलिकुंज ने संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की सूचना जारी कर दी थी। बावजूद इसके भक्तों की उम्मीदें नहीं टूटीं और रात में वे संत प्रेमानंद के दर्शन की इच्छा लेकर आते रहे।

बीमारी के कारण आश्रम से नहीं निकल रहे थे संत प्रेमानंद

पिछले दिनों अधिक बीमार रहने के कारण संत प्रेमानंद आश्रम से भी नहीं निकल रहे थे। सोमवार की सुबह चार बजे जैसे ही संत प्रेमानंद श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के द्वार से बाहर निकले तो भक्तों में उल्लास छा गया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि