शिवदत्त डोंगरे (भूतपूर्व सैनिक)
गीतांजलि पब्लिक स्कूल के पास
रामनगर जसवाड़ी रोड खंडवा
मध्यप्रदेश।
निराशा
———-
क्यों लिखते हो सिर्फ उदासी और निराशा,
दुख दर्द, विरह और वेदना की बातें,
और भी बहुत कुछ है जीवन में लिखने को,
जीवन की हलचल में, खोजोगें तो पाओगे
खुशी, उमंग,सुन्दरता, मिलन और जीत की बातें,
लिखना हैं तो लिखो,
हवा की वैभवशाली हलचल पर,
नदी की शांत लहरों पर,
तो सागर की लहरों की चंचलता पर,
प्रकृती के खुबसूरत नजारे पर,
फूलों की या बच्चों की मुस्कान पर,
कली की या यौवन की कोमलता पर,
नित्य नई अंगड़ाई लेती बेला पर,
प्रेमियोंं के मिलन पर,
जीवन के तनाव को अपने तक रखो,
कविताओं को तो रखों तनाव मुक्त ।
========================
पत्थर और माटी
———————
पत्थर गिरा माटी पर
माटी हो गई चूर
पत्थर हुआ घमंड से भरपूर
बोला अकड़ कर, देखा मेरा बल
तुममें-मुझमें हैं कितना अंतर।
माटी बोली सच कहा तुमनें पत्थर
हैं बड़ा मुझमें और तुममें अंतर,
मैं माटी तुम हो पत्थर ,
मैं देती जीवन जड़-चेतन कों,
तुमसे मिलती केवल ढोकर,
मैं खेतों में फसल ऊगाती,
बागों में फू़ल महकाती,
हरी-भरी धरती करती।
पेड़-पौधे, फल-फूल, धरती का हर प्राणी,
तुमसे होता आहत, रह जाते सब मन मारकर
तुम देते केवल ठोकर, तुममें-मुझमें है अंतर
मैं देती जीवन, तुम देते केवल ठोकर।







