ऊखीमठ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का अन्तिम संस्कार मन्दाकिनी व मधु गंगा के संगम स्थल त्रिवेणी घाट में राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का अन्तिम संस्कार मन्दाकिनी व मधु गंगा के संगम स्थल त्रिवेणी घाट में राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व हजारों ग्रामीणों ने उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी! अगस्तमुनी से त्रिवेणी संगम तक निकली शव यात्रा में हजारों ग्रामीणों ने शामिल होकर उनके अन्तिम दर्शन किये। ज्ञात हो कि बीते मंगलवार मध्य रात्रि को केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मैक्स हास्पिटल देहरादून में अन्तिम सांस ली थी तथा बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को अगस्तमुनी लाया गया था। गुरुवार को उनकी शव यात्रा अगस्तमुनी, विजयनगर, जवाहर नगर, सौडी़ चन्द्रापुरी, भीरी, कुण्ड पहुंची तो हजारों ग्रामीणों ने उनके अन्तिम दर्शन कर नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। उनकी शव यात्रा के त्रिवेणी संगम पहुंचने पर महिलायें अपने आंसू नहीं रोक पाई। शव यात्रा के त्रिवेणी संगम पहुंचने पर शैलारानी रावत अमर रहे के उदघोषो से हजारों लोगों ने उन्हें अन्तिम विदाई दी तथा पुलिस गार्ड ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट्, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, एस डी एम अनिल कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी तथा उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत व भतीजे शैलेन्द्र रावत ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, चमोली मुकेश नेगी, डा0 कुलदीप नेगी आजाद, कर्नल अजय कोठियाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, दिनेश उनियाल, पंकज भटट्, देव प्रकाश सेमवाल, प्रधान संगठन पूर्व जिलाध्यक्ष बिक्रम नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, नरेन्द्र बिष्ट, सुमन नेगी, पी एस जगवाण, गम्भीर बिष्ट, अवतार नेगी, लखपत राणा, सुभाष अथवाल, भानु रावत, रोशन देवशाली, नवीन रावत, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, उक्राद प्रदेश प्रवक्ता मोहित डिमरी, बलवीर चौधरी, क्षेपस अर्जुन नेगी, पंचम नेगी, मगन नेगी, प्रताप मेवाल, केशव तिवारी, रमेश बेजवाल, हर्षप्रीतम नेगी, प्रदीप बगवाडी, माधव नेगी, राय सिंह राणा, अनसोया भटट्, राजीव भटट्, कुलदीप रावत, शिव सिंह रावत, लखपत भण्डारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, पूर्व जिपस संगीता नेगी, देवेश्वरी नेगी, बीरेन्द्र बुढोला, किरण शुक्ला, दीपा देवी आर्य, माधुरी नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुबोध बगवाडी, नरोत्तम राणा, प्रधान अरविन्द राणा, मुलायम तिन्दोरी, बिक्रम नेगी, कुवर बजवाल योगेन्द्र नेगी, मदन भटट्, राकेश नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)