ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
शिक्षक संघ ने छह जून से भूख हड़ताल का किया एलान।
अल्मोड़ाः अशासकीय माध्यमिक शिक्षक ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंतिम दिवस को आहरित वेतन पर पेंशन न देने पर काफी नाराजगी जताई है। इसके विरोध में उन्होंने छह जून से भूख हड़ताल करने का एलान किया है।
शिक्षक संघ ने इस मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया है।संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड सेवानिवृत्त लाभ विधेयक 2018में पेंशन की धनराशि सेवा के अंतिम दिवस को आहरित मूल वेतन के रूप में 50प्रतिशत और पेंशन अनुमन्यता के लिए 20वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन अनुमन्य होने का स्पष्ट उल्लेख है। इसके आधार पर मार्च 2022और मार्च 2023में सीईओ कार्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों को लाभ मिल चुका है। अन्य सभी जिलों में भी समान प्रकृति के शिक्षकों को अंतिम आहरित वेतन पर पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।
अल्मोड़ा के सेवानिवृत्त अशासकीय शिक्षकों भी सेवा के अंतिम दिवस के वेतन के आधार पर पेंशन अनुमन्य करने के लिए आदेशित किया जाए। ऐसा न करने पर उन्होंने ने आगामी छह अक्टूबर से सीईओ कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठने का एलान किया है।








