लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।
आलेख
_______
यह जिंदगी आपकी हैं और उसे खूबसूरत भी आप बना सकते हैं कोई और नहीं।
अचानक से कहीं से भी नया मोड लेती हैं जिंदगी।
नई ऊर्जा और ताजगी भरते रहिए इन सांसों में।
जीवन के इस सफर में हमें हर पल ऊर्जावान रहना ज़रुरी हैं। एक इंसान के दिमाग में कई तरह की बाते समाहित होती हैं। विभिन्न स्थानों में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने, ख्वाहिश को पूर्ण करने और मंजिल को पाने की चाह में संघर्षरत रहते हुए कई लोगो से मिलना- जुलना होता हैं। कुछ सुनते हैं, सहते और कहते भी हैं। इस बीच जो मन के विपरित कार्य होते हैं, कुछ बाते दिल में चुभ जाती हैं। हर छोटी बात को भरकर मत रखिए, गांठ मत बांधिए, माफ करते चलिए ।चाहे अपने हो या पराएं स्वतंत्र रहिए। अच्छा सोचिए,कल जो होगा देखा जायेगा, आज जो सामने हैं उसमे खुश रहिए। किसी के जैसे मत बनिए और मत बदलिए बस जो आपको चाहिए वहीं करिए, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएं।
सफल और असफल दोनो तरह के लोग हैं यहां। किसी को ऊंचाई पर जातें, प्रसिद्धि पाते देख जलन मत कीजिए। आपमें क्या हैं जिसे साबित करके महान हो सकते हैं इस पर ही ध्यान दीजिए। बेवजह की बातें भी मन को थका देती हैं इसलिए जो भी कहें करे, सबसे बेहतर और उपयोगी हो, जितना जरूरी उतना ही लीजिए। आप जैसे भी हैं जिस हाल में है बहुत अच्छे है।हीन भाव मत रखिए हर इंसान अपने लिए अनमोल हीरा हैं ,जब तक ये सांसे चल रहीं हैं। बाद में मरने के बाद जिंदा लाश का कोई मोल नहीं। तन सुंदर हो उसके लिए सजना- संवरना, श्रृंगार करना अच्छे वेश- भूषा ही पर्याप्त नहीं, सबसे कीमती होता हैं, आपका व्यवहार और चरित्र वो सही तो सब सही हैं। स्वीकार किजिए कुछ बातें सिर्फ आपके अनुसार ही नहीं हो सकती। किसी को देखकर उसकी अमीरी या गरीबी का अंदाजा मत लगाइए।इस संसार में जन्म लिए हर मनुष्य रंग- रूप, वेश-भूषा में अलग हैं उन्हें देखकर टिप्पणी मत किजिए। कोई गोरे- काले, सांवले, दुबले-मोटे हर तरह के लोग हैं। इसे देखकर ही उनके व्यक्तित्व का मूल्यांकन मत कीजिए। कोई कैसे भी रहे हैं तो इंसान ही। चाहे जैसे हैं आपके पास एक दिल हैं उसे बेवजह डर- दहशत और सदमे में मत रखिए। इससे शारिरिक- मानसिक कमजोरी आती हैं बीमारी घेर लेती है। दिल का धड़कना जरूरी हैं किसी के स्नेह, अपनेपन, सफलता और अच्छे कार्य के लिए। उद्वेश्य पूर्ण जीवन का ही अर्थ होता हैं। बेवजह तनाव ग्रसित होने से हसीन नजारे भी उदासीन लगते हैं।और ऐसी जिंदगी बहुत बोरिंग होती हैं।
किसी को स्पर्श कीजिए अपनी आत्मा की गहराई से, सिर्फ औपचारिकता मत निभाइए। आप कैसे दिखते हैं ये सबसे महत्वपूर्ण नहीं ? क्योंकि एक दिन हम सभी को जलकर राख ही होना हैं। चाहे कितने भी सोने- चांदी, हीरे से श्रृंगार कीजिए, जो सद्गुणों से भरे हैं वहीं बहुमूल्य हैं। जैसे भी हो बस खुश रहिए, यहीं तो हैं जीने का सबसे सुंदर अंदाज। हर हाल में मुस्कुराइए। किसी प्रकार से सताइए मत किसी को और स्वयं को तराशते रहिए। जूझिए, लडिए, पर तनाव मत लीजिए किसी बात का ।हर कदम पर मानसिकता बोझिल होती हैं, ख्याल में खो जातें हैं। पर हकीकत में भी रहना ही पड़ता हैं, अचानक से कहीं से भी नया मोड लेती हैं जिंदगी। जहां हम ठहरते हैं वहां के अनुकूल व्यवहार सीखना, समझना होता हैं। कभी हम संतुलन बनाकर रखते हैं हर क्षेत्र में, कभी कदम डगमगा जाते हैं। जीने के लिए एक नही अनंत तरकीब रखना जरूरी हैं। जैसी जिसकी मानसिकता होती हैं उसी के अनुसार उसी माहौल में हमें रहना होता हैं।
हमारे मन- मस्तिष्क में क्या चल रहा हैं, क्या चाहते हैं ? सिर्फ हमे पता हैं।इसलिए लिए हमें पूर्ण तैयारी रखना जरूरी हैं। जख्म को ज्यादा दिखाकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास बिल्कुल मत किजिए, कुरेद कर और जख्मी करने वाले बहुत हैं। सुकुन आपके अंदर हैं उसे ढूंढते मत रहिए। बस महसूस कीजिए उन चीजों को जिससे आपकों अंतर्मन से आंनद की प्राप्ति हो। क्रोध में और जल्दबाजी में फैसले अक्सर नुकसान दायक होते हैं। चाहे अपनो से ताना मिले, उपेक्षित व्यवहार हो या अपमानित होना पड़े, लेकिन लोगो के बुरे बर्ताव से खुद के हुनर को, श्रेष्ठ कर्म को भूलिए मत। उन लोगो की परवाह करते मत रहिए जो नकारात्मक बात करते हैं, बस सहज होकर एक नई ताजगी भरते रहिए इन सांसों में।
कभी गिरते हुए को संभाल लेती हैं जिंदगी, कभी कोई बने काम को बिगाड़ देती हैं। एक तरफा कभी मत सोचिए! धैर्य जरूरी हैं। हृदय की गहराइयों में सिर्फ प्रेम भरिए वो कभी कम नहीं होता। प्रेमपूर्ण जीवन ही आनंदित माहौल का निर्माण करते हैं। जब भी दुख से घिर जाएं मन उदास हो, कही चैन न मिले अपने जीवन की हर तकलीफ, दर्द और अशांति को बटोर लीजिए और खुद से कहिए- अब मुझे गमगीन नही रहना, हर तरह की झंझट और उलझन से निकल कर लंबी सांस लीजिए और जो चाहते हैं उस पर ध्यान दिजिए। बीती हर गलती, होनी- अनहोनी को भूल जाइए और इस पल में मग्न हो जाइए। खुद को तसल्ली दीजिए, सब ठीक होगा जो सोचेंगे वो पूर्ण होगा। यह जिंदगी आपकी हैं और उसे खूबसूरत भी आप बना सकते हैं कोई और नहीं। सबसे पहले पनी बुराई को छोड़ते चलिए, हर किसी से स्नेह पूर्ण बर्ताव कीजिए। घृणा को निकाल फेंकिए जो दुर्गुणों से नफरत से भरें हैं उन्हे उनके हाल पर छोड़ दिजिए।पर रुकिए मत हर कठिन घड़ी में हिम्मत से काम लिजिए। चाहे कितनी भी परेशानियां हो हमेशा नहीं रहेगा ।समस्या के सामाधान मिलते जरूर हैं। अपनी जिंदगी में भी एक नई सुबह आएगी, उम्मीद के साथ जीना शुरू किजिए बस खुद पर भरोसा रखिए ।
निराशा पूर्ण माहौल से जितनी जल्दी ही सके निकलिए इंतजार मत किजिए वक्त का। अपने सुख- चैन, मनोरंजन, के लिए वक्त निकालिए। जो बीत गया छूट गया उसे भूलना और नया करने की सोचे। एकदम समझौता करके गुलामी का जीवन मत बिताइए।जब भी नकारात्मक सोच आएं, उसे अपने अंदर प्रवेश मत होने दिजिए। सात्विक भाव रखिए इसी से हमे ताकत मिलती हैं।
इस अजनबी दुनिया से परिचित हुए बिना किसी महान उपलब्धि को हासिल नहीं कर सकते। उसके लिए मेहनत के साथ ही अनुभव जरूरी हैं, इसलिए मन के भीतर यात्रा कीजिए। कहां जाना, किससे मिलना, क्या किए और क्या बाकी हैं गलती को सुधारें कैसे ? इन सब प्रश्नों के उत्तर ढूंढिए और जीवन के इस चक्रव्यूह से सहजता से निकलने का प्रयास कीजिए। षडयंत्र से भरें हुए लोग भी है यहां, सब कुछ लूट भी लेते हैं और खबर भी नही होती। हर पल रंग बदलते हैं मौका मिलते ही प्यार भरें आशियाने को तोडने में कमी नहीं करते। इसलिए किसी के लिए, किसी बात का और अफसोस मत कीजिए। ये मेरे हैं जीवन भर साथ देंगे, इसके बिना जिंदगी वीरान हो जाएंगी ऐसी मानसिकता को बिल्कुल त्याग दिजिए, भ्रम हैं बस और कुछ नहीं।
बस आप हर पल मजबूत रहिए। करुणा- दया, क्षमा सब रखिए लेकिन पिघलिए मत झूठी बातो से, लोगों के व्यवहार से।इंसान को पहचानने की कला जरुरी हैं। नहीं तो करीब रहकर भी आपके जीवन को कुछ लोग अपने बनकर ही खोखला कर देते हैं।अपने लिए कभी गलत धारणा मत बनाइए, कमजोर मत समझिए। किसी के बिना नहीं रह सकतें ऐसी सोच मत बनाइए। क्योंकि एक दिन तो हम सभी को जाना हैं यहां से इसलिए इस पल को जी लीजिए।
मानसिकता हमेशा एक सी नही होती कभी- कभी शारीरीक मानसिक स्तर पर हमें थकान होने लगती हैं। क्योंकि दुखद और सुखद दोनो माहौल में रहना होता हैं जैसे- जैसे हम आगे बढते हैं छोटी- बडी़ समस्याएं आती- जाती रहतीं हैं। इसलिए हर पल हर जगह हमें मन को आनंदित और मजबूत करने के लिए प्रयास करना ही चाहिए। नहीं तो एक ठोकर से ही गिरकर चूर हो जाएंगे। बस आंतरिक सौंदर्य को निखारते रहिए। भीतर से जीतने उत्साहित रहेगें बाहर की हर चुनौतियों का सामना करने के लिए उतने ही सामर्थ्यवान बनेंगे। हमेशा उलझे- बिखरे तनाव में रहने के कई वजह मिलेंगे। अगर हम उसमे डूबे रहेगें तो किसी भीं क्षण आनंदित नही रह पाएंगे।दुख की घड़ी से निकलना वाकई कठिन होता हैं, लेकिन जब तक ये जीवन हैं उसके साथ ही निर्वहन करना होगा।एक बात को लेकर ही घुटते मत रहिए ।चलिए सुनिए, सोचिए !समझिए फिर आगे कदम रखिए पीछे मत देखिए। अपने आपको हर पल पुनः चार्ज करते रहिए। जब भी इस जमाने से तकलीफ, पीड़ा मिले तो एक बार सोचिए! क्या उसी के साथ बाकी जिंदगी जीना हैं, बेबस, लाचार गमगीन होकर या एक नई शुरुवात करनी हैं ? चाहे कितने भी गम की घनेरी छाया हो, देखना आपके आसपास ही खुशियों को एक बूंद पड़ती हैं। जरूरत हैं तो कमजोर हुई मानसिकता को फिर से उम्मीद की वजह देना, नयापन लाना। अपना सूरज खुद बनना और प्रकाशित किजिए अपने जीवन को औरों को भी, उम्मीद की किरण दिजिए यह बेहद जरूरी हैं।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””







