भारतीय संस्कृति के अनुरूप दार्शनिक
— युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
“वक़्त झरने सा बहता है” (काव्य)
अरे ! देखो,
”वक़्त”
झरने की तरह !
सर्वदा ही बहता है।
कभी ख़ुशी और,
कभी दुःख के
क्षण होते हैं।
एक जैसा न रहता है।
यह वक़्त,
हमको रुलाता और,
हँसाता है।
”वक़्त” अपना रंग,
रूप दिखाता है।
“वक़्त”
कभी नहीं रुकता,
यह बहुत कुछ !
सिखाकर जाता है।
वक़्त लौटकर तो नहीं आता,
किंतु, सभी के जीवन में,
अपनी अहम् भूमिका
निभा जाता है।
यह वक़्त खंजर भी,
और, साहस भी है।
“वक़्त” से कोई लड़ता रहता है,
तो कोई परेशान भी रहता है।
कभी नहीं रुकता,
झरने की तरह !
सर्वदा ही बहता है।







