पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी

Spread the love

             देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए गठित आयोग के एकल सदस्य सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी मंगलवार को देहरादून पहुंचे।

                    इस दौरान उन्होंने बीजापुर गेस्ट में पहले विशेष जांच दल के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रकरण के साथ-साथ जांच की प्रगति के बारे में पूछा। इसके बाद अकेले ही हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कालेज पहुंचे और परीक्षा केंद्र की जांच की।

                 मंगलवार को न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी करीब 11 बजे बीजापुर गेस्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसआइटी में शामिल पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश जया बलूनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसआइटी से केस के बारे में केस की प्रगति के बारे में पूछा।

                   इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे हरिद्वार स्थित परीक्षा केंद्र में पहुंचे। हालांकि परीक्षा केंद्र में पहुंचने के बारे में उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी। स्कूल के स्टाफ से पूछताछ के बाद वह चले गए।

                     21 सितंबर को आयोजित यूकेएसएसएसी के पेपर के तीन पर्चे परीक्षा केंद्र से आरोपित खालिद मलिक ने अपनी बहन साबिया को भेजे थे। साबिया ने यह पन्ने टिहरी में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भेजे, जिन्होंने 12 सवालों के जवाब खालिद मलिक को भेजे।

                     साथ ही उन्होंने यह पन्ने स्वाभिमान मोर्चे के अध्यक्ष बाबी पंवार को भी भेज दिए, जिसके बाद यह पर्चे इंटरनेट पर प्रसारित हो गए। इसके बाद बेरोजगार संगठन ने पर्चा लीक होने की सीबीआइ जांच की मांग उठाई।

इस मामले में अब तक पुलिस मुख्य आरोपित खालिद मलिक व उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार कर चुकी है वहीं खालिद मलिक, उसकी बहन साबिया व हिना और असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के विरुद्ध रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

                   इसके अलावा प्रकरण में अब तक असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन व सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी व दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच के लिए सीबीआइ जांच की संस्तुति भी की है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।