CM योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, बोले- यह तो मेरा जन्मस्थान है

Spread the love

CM योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, बोले- यह तो मेरा जन्मस्थान है

                  लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जन्म स्थान के गांव के आम को देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहने लगे कि ये तो मेरा जन्म स्थान के हैं। वह काफी समय तक स्टाॅल पर रुके रहे। उत्तराखंड के आम की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले। यूपी के लखनऊ में शुक्रवार को आम महोत्सव आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक बृजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर क्षेत्र के आम के स्टॉल महोत्सव में लगाए गए।

मेरा जन्म यहीं हुआ है…
शुभारंभ के बाद सीएम योगी स्टॉल का निरीक्षण करने लगे। अपने जन्मस्थान यमकेश्वर क्षेत्र के आम देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहा, ये तो मेरे जन्मस्थान के हैं, मेरा जन्म यहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में किस जगह और किस प्रजाति के आम होते है इसकी भी जानकारी ली।

दून के साथ ही उत्तराखंड के कई क्षेत्रों के आम का हुआ प्रदर्शन

           लखनऊ में हुए आम महोत्सव में 700 से अधिक प्रजाति के आम का प्रदर्शन किया गया। इसमें उत्तराखंड के यूएसनगर, देहरादून, रामनगर, कालसी, हरिद्वार के आम को प्रदर्शित किया गया। इसमें देहरादून से 4 प्रजाति के आम शामिल किए गए।
योगी की तहसील से दस किसानों ने भेजे आम
लखनऊ आम महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव पंचुर की तहसील यमकेश्वर से दस किसानों ने आम भेजे। सभी स्टॉल पर यमकेश्वर का नाम लिखते हुए लगाए गए। सीएम योगी ने जब यमकेश्वर का नाम देखा तो उन्होंने काफी खुशी जाहिर की।
उत्तराखंड के 10 प्रजाति को मिले पुरस्कार
                लखनऊ में हुए आम महोत्सव में उत्तराखंड की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले हैं। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक बृजेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड में होने वाले बांबेग्रीन, गौरजीत, श्रैष्ठा को प्रथम पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही रेटोल, पीतांबर, अरुणिमा, लालिमा को द्वितीय और लखनऊ सफेदा, मल्लिका, सूर्या को तृतीय पुरस्कार मिला।
  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि