मुख्यमंत्री ने विधायकों से जाने लोकसभा में हार के कारण, विधायकों ने सीएम योगी से की खुलकर शिकायतें।

Spread the love

मुख्यमंत्री ने विधायकों से जाने लोकसभा में हार के कारण, विधायकों ने सीएम योगी से की खुलकर शिकायतें।

                     आगरा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को आगरा मंडल के विधायक उनके आवास पर मिले। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उन विधायकों से सीधे सवाल किए, जिनके क्षेत्र में विधान सभा चुनाव की अपेक्षा वोट कम मिले।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के बाद जब विधायकों से उनकी बात पूछी तो विधायकों ने खुलकर शिकायत की। आगरा के एक विधायक ने तहसील और थानों में सक्रिय दलालों का मुद्दा उठाया। अन्य विधायकों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। मथुरा के विधायकों ने भी अधिकारियों के न सुनने की शिकायत मुख्यमंत्री से की।

आगरा के आठ विधायक मिलने पहुंचे थे

मुख्यमंत्री से मिलने आगरा जनपद के आठ विधायक पहुंचे थे। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौ. बाबूलाल इनमें शामिल नहीं थे। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6.45 से 7.45 बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों से बात की। लोकसभा चुनाव में जिन विधान सभा क्षेत्रों में विधान सभा चुनाव की अपेक्षा कम वोट मिले, उनसे सवाल किए। मुख्यमंत्री ने कम वोट मिलने का कारण पूछा? कुछ विधायकों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने संविधान खत्म करने का भ्रम फैला दिया था। इसके कारण कुछ वोट कट गए। इसके साथ ही बिजली विभाग, जीएसटी व अन्य विभागों के चुनाव के समय छापों का भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अभी से सक्रियता बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जाएं और जनता को सरकार की नीतियों के बारे में बताएं। उनकी हर समस्या का समाधान कराएं। दूसरे दलों को मौका न दें कि वे भ्रम फैला सकें।देहात के एक विधायक ने कहा कि तहसील और थानों में दलाल सक्रिय हैं। इसके कारण छवि खराब हो रही है। अन्य विधायकों ने भी उनकी बात का समर्थन किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी सूची भेजिए। कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फिरोजाबाद और सहारनपुर में की गई कार्रवाई की नजीर भी दी।

ये भी दिए निर्देश

  • मतदाता सूची का अभी से अध्ययन करें
  • वोट बढ़ाने का कार्य कराएं
  • ऐसे लोगों की सूची बनाएं, जिन्होंने 2022 के चुनाव में वोट दिए, लेकिन 2024 में नहीं दिए
  • ऐसे लोगों की सूची बनाएं, जिन्होंने 2022 में वोट नहीं दिए थे, लेकिन 2024 में दिए
  • ऐसे लोगों को भी सूचीबद्ध करें, जिन्होंने 2022 और 2024 दोनों में वोट नहीं दिए या दोनों में दिए
  • जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनें और समाधान कराएं

ये विधायक मिले सीएम से

मुख्यमंत्री से मिलने आगरा से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक डा. धर्मपाल सिंह, विधायक डा. जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, विधायक पक्षालिका सिंह के साथ ही मथुरा के चार, मैनपुरी के एक और फिरोजाबाद के एक विधायक मौजूद रहे। विधायकों से एक घंटे तक बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने उनके साथ भोजन भी किया

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि