श्रद्धा

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी, (उ. प्र.)

 

श्रद्धा

श्रद्धा से होता है दर्शन।

आस्था से होता है वंदन।।

जो मां- प्रभु का गायन करता।

आजीवन मनसायन रहता।।

 

श्रद्धा में मधु ज्ञान सिंधु है।

आस्था में अनगिनत विन्दु हैं।। 

जो मातेश्वरि में रम जाता।

मां चरणों में नित जम जाता।।

 

श्रद्धा आस्था की देवी मां।

सिद्धिदायिनी सत्य दिव्य मां।।

प्रेमामृता बनी मिलती हैं ।

भक्तों के उर में रहती हैं।।

 

 विद्या की दरकार अगर है।

विनय भाव से प्यार अगर है।।

 मांगो मां से सर्व सुलभ है।

यहाँ न कुछ भी कभी अलभ है।।

 

 

 

डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।

स्वर्ग के सोपान

सत्य अहिंसा प्रेम से, मिले स्वर्ग का द्वार।
स्नेह भावना अटल से, होगा आत्मोद्धार।।

नैतिकता के मंत्र से, आये स्वर्ग समीप।
मनमलीनता दूर हो, बन जा स्तुत्य महीप।।

आएगा वह दौड़कर, स्वर्ग हमेशा पास।
यदि मन में इंसानियत, का हो पावन न्यास।।

स्वर्ग दिखेगा हर कदम, पर बनकर प्रिय गेह।
यदि दिल में सद्भावना, का हो मौलिक देह।।

काया पहुँचे स्वर्ग में, शानदार अंदाज।
यदि अंतस से सर्व के, प्रति मोहक आवाज।।

ममता समता मनुजता, हेतु करे जो कर्म।
उसकी खातिर स्वर्ग सुख, स्वयं निभाता धर्म।।

सबके प्रति संवेदना, से जिसको है प्यार।
वही सभ्य मानव सबल, बनता स्वर्ग सितार।।

स्वर्गिक महल मिला उसे, जो निर्मल मनहार।
सह-अनुभूति विभूति का, है जिसमें संचार।।

 

डॉक्टर रामबली मिश्र

जिज्ञासा

जिज्ञासा सबसे प्रबल, यही ज्ञान का स्रोत।
सहज लगाती पार है, बनकर उत्तम पोत।।

जिज्ञासा से मनुज का, होता है उत्थान।
जिसमें जिज्ञासा नहीं, मिलता उसे न ज्ञान।।

वैज्ञानिक बनता वही, जो जिज्ञासु सुजान।
जिज्ञासा की शक्ति से, जन- मन हो विद्वान।।

आगे- आगे जब बढ़े, जिज्ञासा की भूख।
समझो ज्ञान निकट खड़ा, कभी न जाता सूख।।

उत्तर पाने के लिये, जिज्ञासा बेताब।
प्यासी बुद्धि अडिग रहे, पीने को मधु आब।।

जिज्ञासा है प्रश्न की, माला लिये अबाध।
जिज्ञासू को चाहिए, अमी जवाब अगाध।।

जिज्ञासा ही सभ्यता, की है अमिट निशान।
खोजी बनकर खोजती, यह अपनी पहचान।।

जिज्ञासा जिसमें नहीं, नहीं प्रगति भाव।
जानो वह अति मूर्ख है, छोड़े गलत प्रभाव।।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।