सौजन्यः सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)
साक्षात्कार कर्ता : कृष्ण कुमार अजनबी
साक्षात्कार :- श्रीमान..मनोज कुमार सेन जी
सवाल:1.आपका शुभनाम और तखल्लुस, जन्म कब, कहाँ, शिक्षा-दीक्षा, पिता-माता व पारिवारिक पृष्ठ-भूमि पर विस्तार से जानकारी दीजिएगा ?
जवाब:1 जी मेरा नाम मनोज कुमार सेन है मैंने कोई अपना उपनाम नहीं रखा है जो है यही है मेरा जन्मस्थान नवापारा नगर है जहाँ के शासकीय आदर्श हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैंने अपना शिक्षा पूर्ण किया है मैं एक बेहद सामान्य मध्यम परिवार से ताल्लुक रखता हुँ मेरे पिताजी श्री संतु राम सेन हमारे विरासत के कार्य केश कर्तन के माध्यम से हमारे परिवार का भरण पोषण किया मेरे माताजी श्रीमती रोशनी बाई सेन गृहणी है हम दो भाई तीन बहन में से मैं भाइयों में बड़ा हुँ मेरी पत्नी श्री मति रमा देवीसेन गृहणी के साथ सिलाई का कार्य करती हैं मेरे दो बच्चे हैं दोनों लड़की हैं।
सवाल 2. लेखन की ओर कब कैसे आकृष्ट हुए और पहली रचना कब कैसे रची गई ? क्या किसी ने प्रोत्साहित किया अथवा स्वतः आत्म प्रेरित हुए ?
जवाब 2 मैं मूल रूप से मंच संचालन से जुडा हुँ इसलिए लेखन स्वभाव में ही रहा मंच को अनुकूल बनाये रखने के लिए स्थापित साहित्यकारों के रचना के अलावा स्वरचित रचना को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ही मुक्तक और कहानी लेखन की ओर रुझान बढ़ा और बस कुछ रचनायें रचित हो गया जी मेरी पहली रचना एक अख़बार के सप्ताहिकी कालम में कहानी बूढी आँखों के सपने और मालकिन को प्रकाशित किया गया वहीं कुछ अन्य अखबारों में भी रचनाएँ समय समय पर प्रकाशित होती रही है जैसा कि पूर्व में भी बताया कि मैं एक मंच संचालक हुँ तो इस कार्य को बेहतर बनाने के लिए ही साहित्य की ओर रुझान बढ़ता ही रहा जो अनावरत आज तक जारी है परन्तु समय अभाव के चलते फिलहाल कलम विराम है तो कह सकते हैं की स्वप्रेरणा ही रहा प्रकाशित होने पर प्रसन्नता तो सहज ही है बस उसी अनुभव को मैंने भी महसूस किया।
सवाल:3. आपकी पहली रचना कब, कहाँ से प्रकाशित हुई ? प्रसन्नता तो हुई होगी ? पहली अनुभूति कैसी रही ?
जवाब:3जी मेरी पहली रचना दैनिक अख़बार में बूढी आँखों के सपने और मालकिन प्रकाशित हुए पहले ही प्रयास को शीघ्रता से फलिभुत होते देख मन स्वाभाविक प्रसन्नता से भाव विभोर हुआ।
सवाल:4. कौन- कौन सी पत्र पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं छ्प चुकी है ? इस पर पाठकों की प्रतिक्रियाएं कैसी रही ?
जवाब:4 राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में कहानी प्रकाशित होने के बाद पाठकों के उत्साह वर्धन करते हुए पत्र भी प्राप्त हुए आकाशवाणी रायपुर में भी मेरे पत्रों को स्थान मिला दो बार मेरे पत्र को श्रेष्ट पत्र के रूप में पढ़ा गया।
सवाल:5. साहित्य के क्षेत्र में आप कबसे जाने-पहचाने जाने लगे? अर्थात आपको एक नई पहचान मिली ?
जवाब:5.शुरुआत दौर में लगभग 2005-06 के सत्र में मैंने कुछ कवि सम्मेलन में भाग लिया धीरे धीरे मुझे महसूस हुआ की कहीं ना कहीं साहित्यकार या रचनाकार के रूप में मैं वो न्याय नहीं कर पा रहा हुँ तो मैंने मंच संचालन के क्षेत्र का चयन किया जिसमें मुझे लगा की कही ना कही मैं इसमें ज्यादा सफल हो पा रहा हुँ राजिम कुम्भ का मंच मेरे लिए बहुत मायने रखता है यही से मेरी पहचान है।
सवाल:6. किन किन विधाओं में आपकी रचनाएं उपलब्ध है ? वास्तव में किस विधा में आपको सफलता अधिक मिली है ?
जवाब:6. मुझे सिर्फ कहानी लिखने में ही रूचि है दूसरा समसामयिक विषयों पर आलेख बस इसी में आनंद मिलता है।
सवाल:7. कभी साहित्य में या साहित्य से आत्मसंतोष मिला है? अथवा कोई गहरा अफसोस ?
जवाब:7 साहित्य में असंतोष ये तो कल्पना से भी परे है ना मुझे कभी ऐसा महसूस हुआ सच कहुं तो मुझमें ना इतनी क्षमता है ना इतनी योग्यता की मैं साहित्य का इतना विश्लेषण कर पाउ बस सौभाग्य है की मुझे साहित्य से जुड़े आप जैसे अनमोल जनो से मिलने बात करने मंच साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ अपितु ये जरूर महसूस किया जब हम निजी जीवन में भी असंतोष की भाव से ग्रसित हो तो साहित्य हमें गहरे संतोष की ओर ले जाता है इसलिए साहित्य से असंतोष या अफ़सोस मुझे लगता है ये सम्भव या सम्भावना ही नहीं।
सवाल:8. किसे आप अपना आदर्श मानते हैं ? और किन किन साहित्यकारों का आपको सान्निध्य मिला ? किसी से मिलने की खास तमन्ना है ?
जवाब:8 सिर्फ साहित्य या मंचों के लिए ही नहीं बल्कि निजी जीवन में भी मैं स्वामी विवेकानंद जी से बेहद प्रभावित हु, राष्ट्रीय कवि रामधारी दिनकर जी की रचनाएँ को अक्सर पढ़ते रहता हुँ ओशो रजनीश को पढ़ना सदैव उत्साह से भर देता, वर्तमान के साहित्य जगत में डा. कुमार विश्वास से मिलने की चाहत है।
सवाल:9. किन किन साहित्यिक संस्थान अथवा मंच से आप सम्बद्ध रहे हैं ?
जवाब:9 प्रयाग साहित्य समिति राजिम में बतौर उपाध्यक्ष, उद्घोषक संघ का संभाग अध्यक्ष।
सवाल:10. अब तक कोई विशेष उपलब्धि मिली है ? ऐसा आप मानते हैं ?
जवाब:10 जी बिल्कुल राजिम कुम्भ के मंच में लगातार दस साल पूर्ण करना मैं निजी तौर पर एक बड़ी उपलब्धि मानता हुँ, क्योंकि ये एक ऐसा मंच जहाँ छत्तीसगढ़ के नामचीन कलाकारों के साथ ही साथ राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय कलाकार, राजनेता एवं धर्म गुरु साधु संतों का भी आगमन होता है ऐसे मंच पर रहना किसी के लिए भी सपने सच होने जैसा हैँ मेरा तो जीवन ही हैँ।
सवाल:11.क्या आप पुरस्कार अथवा सम्मान में विश्वास रखते हैं? कौन कौन से पुरस्कार या सम्मान से आप नवाजे जा चुके हैं? कोई विशेष आकांक्षा हो तो बताइए ?
जवाब:11.इसे विश्वास कहु या अभिलाषा पर रहता तो है की पुरस्कार मिले, तारीफे हो क्योंकि मुझे व्यक्तिगत तौर पर ऐसा लगता है की जिस कार्य को हम सम्पादित कर रहे उस दौरान यदि कोई हमारे गतिविधि पर बतौर दर्शक या पाठक हमसे चर्चा करता है हमें पुरसस्कृत करता है तो हमें और श्रेष्ट करने की प्रेरणा मिलता है एक नया जोश, उमंग सदैव बना रहता है तो निश्चित मुझे ये सब पसंद है जी मुझे राजिम कुम्भ में, राजिम माघी पुन्नी मेला महोत्सव में, वक्ता मंच रायपुर के माध्यम से महासमुंद जिला में मानस मंच में, सेन समाज नवापारा में सेन रत्न, सेन समाज राजिम में भैरों बाबा पुरस्कार, सेन समाज अभनपुर में, साथ ही बहुत से सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक मंचों में बतौर उद्घोषक बिभिन्न सम्मानों, पुरस्कारों से नवाजा गया है विशेष आकांक्षा यही है लोग मुझे मेरे व्यक्तित्व से पहचाने, बतौर मंच संचालक तो अभी बहुत सी तमन्ना है जिसे पूरा करना है देखे ईश्वर ने क्या लिखा है।
सवाल:12.. अगले जनम में आप क्या बनना पसंद करेंगे और क्यों ? इस जनम से आप संतुष्ट हैं या नहीं ?
जवाब:12. इस पर मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहुँगा की जो अक्सर हम सोशल मीडिया के माध्यम से पढ़ते हैं और जिससे मैं बहुत प्रभावित हुँ की कोहरे से हमें एक बहुत अच्छी बात सीखने को मिलती है की बहुत दूर देखने की चाहत में हम अक्सर हमारे पास क्या है ये हम खो देते है मेरा ध्यान इसी जन्म के आज पर होता है इसी को और बेहतर कैसे 
बनाऊं जी मैं बिल्कुल इस जन्म से संतुष्ट हुँ फिर भी यदि प्रश्न अगले जन्म हो तो उसमें भी मैं यही मनोज सेन बनना चाहुँगा जिसमें मेरा यही परिवार हो यही किरदार हो यही मित्र हो यही आप हो
सवाल:13. अब तक आपकी कितनी किताबें छ्प चुकी है और कौन- कौन सी व कहां कहाँ से ? आगामी योजना आपकी क्या है ?
जवाब:13.जी नहीं मेरी कोई भी किताब प्रकाशित नहीं है हाँ पत्र पत्रिकाओं में मेरी लिखी कहानी और रचनाओं को जरूर समय समय पर स्थान मिला है जो एक सकारात्मक अनुभव ही रहा है, स्वयं की योजनायें तो रहती है पर देखते है ईश्वर ने आगे और क्या लिखा है बस अभी सारा का सारा ध्यान मंच संचालन को और कैसे बेहतर बना पाउं इसी में है।
सवाल:14. प्रकाशन को लेकर कोई सुखद अनुभूति अथवा कटु अनुभव है तो बताइएगा ?
जवाब:14.ऐसा कोई विशेष तो मैं कुछ नहीं कर पाया हुँ, पुनः स्मरण करा दूं की साहित्य से मेरा जुडा बतौर मंच संचालक ही रहा बजाय बतौर लेखक या रचनाकार पर जब कभी भी कोई रचना प्रकाशित हुआ सुखद ही रहा, कटु तो नहीं कह सकते पर कभी ये भी संयोग रहा की किसी ने साक्षात्कार लिया हुँ और वो अप्रकाशित रहा या विलम्ब से प्रकाशित हुआ हो तब तक मन अशांत रहा एक कौतुहल बना रहता था की आखिर क्या कारण हो सकता है विलम्ब का या मुझसे कोई त्रुटि तो नहीं हुआ ना बस यही।
सवाल:15. साहित्य मनुष्य के लिए क्या आवश्यक है अथवा एक व्यसन मात्र ?
जवाब:15.ईश्वर की कृपा से हम मनुष्य रूप में आते है पर इस मनुष्य को चरित्रवान बनाने में साहित्य का विशेष योगदान होता है साहित्य ही है जो एक चरित्रवान समाज का निर्माण करता है साहित्य एक सकारात्मक व्यसन है जिससे ना केवल हम चरित्रवान समाज का निर्माण करते है बल्कि मुझे लगता है की यदि कोई इसे व्यवसन समझता है तो ये ऐसा व्यसन है जिसमें हम सबको आकठ डूब जाना चाहिए, वैसे मेरा निजी मत है की साहित्य व्यसन नहीं समाज का आईना है।
सवाल:16. आपकी रूचि और किन किन में है ? समय कैसे निकाल पाते हैं ?
जवाब:16.निजी जीवन में अलग अलग कार्य में रत होने के कारण बिल्कुल रिक्त समय मिल पाना बहुत मुश्किल होता है फिर भी जब ऐसा समय मिल जाये तो प्रकृति से जुड़ने का अपना एक अलग ही आंनद मिलता है कही पेड़ लगाना या किसी गार्डन की साफ सफाई करके मन को सुकून मिलता है कुछ पारिवारिक मित्र, साहित्यिक मित्रो से मिलकर चर्चा करना यही दिनचर्या में शामिल हैँ।
सवाल:17. जीवन यापन हेतु आप करते क्या हैं नौकरी, व्यापार, कृषि या फिर अन्य कोई कर्म ?
जवाब:17.जी जैसा की मैं सेन समाज से हुँ तो विरासत के कार्य में तो मैं पारंगत हुँ ही मै एक निजी हॉस्पिटल में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्य करता हुँ साथ ही कस्मेटिक का भी कार्य है जिससे मैं अपने व आपने परिवार का भरण पोषण करता हुँ।
सवाल:18. क्या आप अपने बच्चों को भी अपने जैसे (कवि, लेखक, शायर या साहित्यकार) बनाना चाहेंगे ? हां तो क्यों और नहीं तो क्यों नहीं ?
जवाब:18.महोदय जी साहित्य एक ऐसा जिसे बनाया नहीं जाता ये वो अनुभूति है जो ईश्वर की कृपा से स्वमेव सृजित है जिस पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है वही साहित्य जगत में स्वमेव प्रवेश पाता है यदि मेरे बच्चे इस विधा मे महारत हासिल कर पाते है तो निश्चित मुझे प्रसन्नता ही होंगी ना कर पाने कोई मलाल भी नहीं है क्योंकि हर सोंची हुई बात या चीज पूर्ण हो जाये ये मुमकिन नहीं है।
सवाल:19. क्या आप अपने आपको सफल मानते हैं ? हां तो इसका श्रेय किसे देंगे ? यदि सफल नहीं हैं तो वजह क्या है ?
जवाब:19. पत्रकार महोदय जी मुझे लगता है इसमें अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि सफलता के मापदंड मेरी नजरों में बहुत अलग है वैसे देखा जाय तो उम्र के 42 वे बसंत में आपसे साक्षात्कार ये भी तो एक सफलता ही है बस अभी प्यास बाकी है हा आज तक के जीवन में बहुत से लोगों को श्रेय जाता है परिवार मित्र जिन्होंने अलग अलग समय में उस समय के जरूरत के अनुसार एक विशेष सहयोग दिया इस सब को मुझसे जोड़ने के लिए ईश्वर को ही धन्यवाद है और जैसा की आपने पूछा है की सफल नहीं है तो,,, तो मैं ऐसा तो बिल्कुल नहीं कहूंगा की सफल नहीं हुँ हा ये जरूर है की कुछ हसरते है जिसे पूरा किया जाना चाहिए।
सवाल: 20. आपको नहीं लगता कि आज की पीढी किताब से दूर भाग रही है ? अर्थात पढने में रूचि कम हो गई है ? इसका कारण क्या हो सकता है ?
जवाब: 20.ऐसा नहीं है की आज की युवा पीढ़ी किताबों से दूर है बल्कि मुझे तो लगता है की आज का युवा अधिक प्रयोगधर्मी हो गया है वो चीजों को परखता है पहले मनोरंजन या ज्ञान का एकमात्र साधन किताब ही हुआ करता था पर आज सोशल मीडिया के माध्यम से हर जरुरी चीज हमारे पॉकेट में मोबाइल के माध्यम से शायद इसके कारण ऐसा महसूस होता है युवा पहले की तरह किताबें खरीदते नहीं है या लायब्रेरी तक जाते हैं नहीं यही तो विज्ञान का आधुनिकी करण है मेरा मत है की आज की युवा भी पहले की तरह या ये भी कह सकता हुँ की पहले से भी बेहतर पाठक है।
सवाल:21. मनोरंजन के साधनों (टीवी, फेसबुक, इन्टरनेट व मोबाइल ) को आप साहित्य का सहायक मानते हैं या वाधक और कैसे ?
जवाब:21.विज्ञान के जितने भी साधन है उसके दो रूप होते है विनाश और विकास ये हम पर निर्भर करता है की हमारी बुद्धि किस तरफ कार्य कर रही है आप देख ही रहे है की आज कई युवा जिसे हम नावाकिफ थे अपनी रचनाओं को सोसल मीडिया माध्यम से रातो रात शोहरत को हासिल कर रहे तो ये सहायक ही हुआ पर कुछ ऐसे भी है जो शार्ट कट उपलब्धि की आस में फूहड़ या अनावश्यक रील बना कर अपलोड कर देते हैं तो ये तो साहित्य जगत के माथे पर कलंक ही हुआ जिसका मैं निजी तौर पर घोर विरोधी हुँ और ये नहीं होना चाहिए पर सकारात्मक रूप से सोंचे तो कुछ अपवादों को छोड़ दे तो ये सहायक ही है।
सवाल:22. पाठकों और श्रोताओं की संख्या बढाने हेतु क्या किया जा सकता है ?
जवाब:22.साहित्य एक ऐसा वन है जहाँ किसी को जबरदस्ती नहीं लाया जा इस वन में वही फूल खिलेंगे जिसकी महक की आवश्यकता होंगी ईश्वर ने सब निर्धारित करके रखा हुआ आप बाकी सब कुछ बन सकते हैं पर किसी को जबरदस्ती साहित्य कार नहीं बना सकते ये मन की आवाज है जिसको सुनाई देगा उन सबका स्वागत है।
सवाल:23. साहित्य का भविष्य उज्जवल है या अंधकार ? क्या किया जाना चाहिए ?
जवाब:23.जी साहित्य स्वयं एक ऐसा प्रकाश है सकल जगत को प्रकाशित करता है तो इसका अंधकार से तो कोई तुलना या संभवना ये तो हो ही नहीं सकता बल्कि जिस तरह आज युवाओं का रुझान इस ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है तो इसका स्वरूप और विराट ही होगा, वैसे देखा जाये तो साहित्य जगत से सदन तक में मनोनीत किये जाते है अनेक अलंकरण से नवाजे भी जाते है पत्र पत्रिकाओं में एक विशेष कालम आरक्षित होता है हम चाहे तो इतने में भी अपार सम्भावनायें हैं मेरे कहने का अर्थ ये कदापि नहीं है की ये पर्याप्त है पर नाकाफी कहना भी उचित नहीं है, योग्यता सिर्फ मिले अवसर पर आश्रित नहीं होता है बल्कि वो अवसर का निर्माण स्वयं कर लेती है साहित्य जगत के प्रति भी मैं यही सोच रखता हुँ।
सवाल:24.अगर आप बुरा न माने साहब तो एक निजी सवाल पूछूं … आपको पहले प्यार का पहला अहसास कब और कैसे हुआ ? क्या आप उस अहसास को अब भी अपने दिल में महसूस कर पा रहे हैं ? इस से कोई कालजयी रचना हो तो बताइए ?
जवाब:24.जी बिल्कुल इसमें बुरा मानने वाली कोई बात नहीं और मुझे तो बिल्कुल भी नहीं क्योंकि ये अहसास मुझे उसी के लिए हुआ था जो आज मेरी जीवनसंगिनी है ये एक फिल्मी कहानी की तरह है जिसमें एक रिश्तेदार ने मेरी जीवनसंगिनी का नाम लिया और उस नाम से मिलने की इतनी तलब हुई की ईश्वर की कृपा से आज वो ही मेरी हमसफर है उसके लिए कोई खास तो नहीं लिखा पर पहले से लिखें हो बहुत से फ़िल्मी गीतों को अक्सर गुनगुनाते है जिसमें साथ रहने की प्रेरणा मिलती है।
सवाल:25. आगामी पीढी के लिए कोई संदेश, प्रेरणा या मार्गदर्शन देना चाहेंगे ? कुछ और कहना बाकी रह गया हो तो भी कह सकते हैं ?
जवाब: 25.मार्गदर्शन या प्रेरणा तो नहीं कह सकता बस मन की बात ही संदेश के रूप में कह सकता हुँ की पीछे मुड़कर देखे तो क्या हमारा साहित्य जगत जिसमें लेखक चिंतक कवि के रूप में जितने नाम है वो अमर है पर जरा सोचिये कितने अभाव में भी उनके लेखनी का क्या प्रभाव रहा है आज के हम युवाओं को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए की जब स्कुल पुस्तक प्रकाश की अभाव में उनका ये प्रभाव है तो हमारे पास तो तकनीकी रूप से कितने संसाधन है फिर भी हम उनके आसपास भी नहीं है हमें उन सब नामो से प्रेरणा लेकर साहित्य जगत को और विशाल रूप में सहायक होना चाहिए।
नाम मनोज कुमार सेन
पिता श्री संतु राम सेन
ग्राम तर्री, पोस्ट पटेवा
रायपुर छत्तीसगढ़
प्रस्तुति :- कृष्ण कुमार अजनबी.







