मुंबई में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे पूछताछ

Spread the love

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने करीब 5 घंटों तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि ये पूछताछ कारोबारी से 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में की गई।

जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, इस मामले में उनके या उनके पति राज कुंद्रा के संबंध के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि अब तक राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

EOW ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर के महीने में EOW ने धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके पति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

इसी साल अगस्त के महीने में एक्ट्रेस शिल्पा सेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, लोटस कैपिटल फाइलेंसियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेश और व्यावसायी दीपक कोठारी ने एक मामला शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराया। इस शिकायत में उन्होंने दावा किया कि धोखाधड़ी की ये घटनाएं 2015 और 2023 के बीच हुईं।

कोठारी का आरोप है कि दंपती ने अपने व्यवसाय के विस्तार के बहाने पैसे लिए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया।

‘व्यापार के विस्तार के लिए पैसा लिया, लेकिन वापस नहीं किया’

कोठारी के अनुसार, साल 2015 में शिल्पा शेट्टी ने अपने व्यापार के विस्तार के लिए 75 करोड़ रुपये का ऋण मांगा। प्रस्तावित ब्याज दर 12 प्रतिशत थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कथित तौर पर उनसे ऋण के बजाय निवेश के रूप में धनराशि देने के लिए कहा, और उन्हें मासिक रिटर्न और मूलधन चुकाने का आश्वासन दिया।

वहीं, कोठारी ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सदस्यता समझौते के तहत 31.95 करोड़ रुपये औैर सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। कोठारी का दावा है कि अब धनराशि वापस पाने के बार-बार प्रयास विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने केस किया है।

शिल्पा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

गौरतलब है कि शिल्पा और रात के वकील प्रशांत पाटिल ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि वे जांच एजेंसियों के सामने अपना सच पेश करेंगे

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि