संकोची मत रहिए, मन में उठ रहे हर एक प्रश्न का हल ढूंढिए।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)

 

 

                                आलेख

                          “”””””””””””””

 

संकोची मत रहिए, मन में उठ रहे हर एक प्रश्न का हल ढूंढिए।

 

हर इंसान की अपनी अलग प्रतिभा होती हैं। खुद को जानकर जो- अपने जीवन का हर पल खर्च करते हैं कुछ बनने के लिए, उनकी प्रतिभा निखर जाती हैं, वे आसमान की बुलंदी को छू लेते हैं, एक अलग पहचान होती हैं जिसे- देख परिवार- समाज, राष्ट्र- मित्र और हर कोई उनका सम्मान करते हैं। सच हैं- जिनमें कुछ अद्भुत गुण हैं वे सदैव पूज्यनीय होते हैं। मेहनत- लगन, जोश और होश में रहकर किया गया हर कर्म मनुष्य को आकर्षक बनाते हैं।

जिनमें कुछ हुनर हैं, संसार को आकर्षित करने की क्षमता हैं वे सभी के दिल- दिमाग में रहते हैं। अपने इस जीवन को सार्थक करने के लिए मानवीय गुणों को अपनाकर निरंतर आगे बढ़ना जरूरी हैं। जो सोचते हैं, भाग्य को कोसते हैं और अफसोस करते बैठे रहते हैं उनके हिस्से में सिर्फ मायूसी आता हैं। हर इंसान में बहुत कुछ संभावनाएं होती हैं। जो निडर होकर सामना करते हैं चुनौतियों का और तपस्या पूर्ण जीवन व्यतीत कर अपनी काबिलियत को साबित करते हैं- वे सच में वंदनीय हैं। हमें किसी की प्रसिद्धि को देखकर सिर्फ तालियां नहीं बजाना हैं, उनसे सीखना हैं। जीवन के हर पल का महत्व समझना हैं और प्रेरित होकर संकल्पित होना हैं कुछ कर गुजरने के लिए। इस मानव जीवन को साकार किजिए। घुटकर जीवन जीने से बेहतर हैं प्रयास किजिए।

अगर आपको जीवन में कुछ करना हैं आगे बढ़ना हैं, तो लक्ष्य निर्धारित किजिए बाधाओं को पार करिए। एक ही तरीका नहीं जीने के लिए बहुत भटकना पड़ता हैं। मन कहीं भटक जाता हैं, बहक जाता हैं लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति से हमें अपने जीवन को दिशा देकर मंजिल तक जाना होता हैं।

जीवन के हर पग पर हम विभिन्न कारणों से जब- असफल हो जाते हैं, कोई समस्या आ जाती हैं तब हम निराश और दुखी हो जाते हैं। जब अति में कोई तकलीफ हो तो हम निकल नहीं पाते अंतर्मन की वेदनाओं से। अधिकतर समय अफसोस करने में व्यतीत करते हैं, जितना अधिक हम तनाव ग्रसित होते हैं उतने ही खुद को कमजोर और मजबूर अवस्था में पाते हैं।

जब- किसी मुश्किल की घड़ी में बिना घबराएं हम सामना करने के लिए तैयार होते हैं, कोई विकल्प सोचते हैं, हमारी मानसिकता वैसे ही सक्रिय हो जाती हैं। सोच का व्यावहारिक जीवन में बहुत प्रभाव होता हैं इसलिए है हमेशा सकारात्मक सोचिए। हर पल हम आंतरिक संवाद करते हैं। किसी भी परिस्थिति में- कोई विवाद,- बहस या समस्या आने पर कोई नया शुरुवात करने या जोखिम के कार्य करने पर सबसे पहले हम मन ही मन कई तरह की बातें सोचते हैं, पक्ष- विपक्ष पर विचार- मंथन कर निर्णय लेते हैं। अगर सुलझी मानसिकता से कोई विचार करते है तो उसके परिणाम भी बेहतर होते हैं। जैसे ही हम- अन्तर्द्वन्द में उलझते हैं और नकारात्मक हो जाते हैं, हार मान लेते हैं, कोशिश नहीं करते तो हम समस्या से निकालने में असमर्थ हो जाते हैं ।सोच को विस्तार देना जरूरी हैं।

हम जिस बात को अधिक महत्व देते हैं, वैसे ही घटनाएं घटित होती हैं। मन समस्त शक्ति का केंद्र हैं। मन के प्रसन्नचित रहने से हमारी कार्य क्षमता बढ़ती हैं। अंदर ही अंदर अधिक शोक करने से मन कुंठित हो जाता हैं। दुख की अवस्था में अति में मानसिक स्थिति डांवाडोल होने से ध्यान किजिए। सोचिए! जीवन हैं और दुख- सुख

अनिवार्य अंग हैं, हमें उसे सहज स्वीकार करना हैं। मन में उत्कृष्ट सोच को प्रवाहित किजिए। नए सपने सजाइए, हौसला रखिए। केवल सकारात्मक और अच्छा सोचें। मन के अनियंत्रित विचारों के प्रवाह को रोकने के लिए खुद में अनंत ऊर्जा भरिए। आप कर सकते हैं, आपने हिम्मत हैं। आप एक सूझ- बुझ, सरल- सक्षम मनुष्य हैं, कभी हार नहीं मान सकतें एक नई शुरुवात के लिए खुद को प्रेरित किजिए। जीवन के सफर में मानसिक थकान हो जाती हैं लेकिन समय- समय पर नए सोच से कार्य के 8 जुए खुद को कभी दिन हैं मत बनाइए।

अपने हर कार्य- व्यवहार का सूक्ष्म मूल्यांकन करते रहिए।हर दिन के क्रिया- कलापों के बारे में सोचिए- क्या किए और क्या सुधार की जरूरत हैं ? वर्तमान क्षण में रहिए, प्रसन्न होकर हर एक पल को स्वीका किजिए। मन को हमेशा निरोगी रखिए, सुस्त मत रहिए। जहां मन के अनुकूल कार्य हो वहीं सहयोगी बनिए।

संकोची मत रहिए, मन में उठ रहे हर एक प्रश्न का हल ढूंढिए। जो चाहते है उसे करने के लिए पूर्ण मानसिकता से जुट जाएं। निश्चित रहिए, अधूरे कार्य मत किजिए। जीवन में हर समय खुद से प्यार किजिए औरों को बांटिए। अपने सपने को पूर्ण करिए, जैसे बनना हैं उसके लिए प्रयास किजिए।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि