संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
स्लग : धूमधाम से मनाया गुरु टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव नगर में निकला चल समरोह और महा आरती के बाद किया प्रसादी वितरण।
एंकर कानड़ : मंगलवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर पर अखिल भारतीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा समाज के आराध्य देव गुरु टेकचंद जी महाराज का 214वा समाधी उत्सव धूमधाम से मनाया गया
नगर के दर्जी सेरी स्थित समाज के मंदिर से बैंड बाजे और ढोल के साथ टेकचंद जी महाराज के जयकारे लगाते हुए गुरु टेकचंद जी महाराज चित्र को सुसज्जित बग्गी में विराजित कर चल समरोह निकला गया
चल सामारोह में बडी संख्या में समाजजन शामिल हुए जिसमे समाज के लोगों साहित महिलाएं और बच्चे गुरु टेकचंद जी के जयकारे लगाते और भजनों पर झूमते चल रहे थे। चल सामारोह दर्जी सेरी समाज मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौराहे से होते हुए माताजी रोड स्थित मांगलिक भवन पहुंचा जहां गुरु महराज की आरती की गई जिसकी रूपरेखा समाज के युवा तरुण संघ द्वारा तैयार की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर व आस पास के गांवों से समाज के वरिष्ठ एवं महिलाएं व बच्चे आदि उपस्थित थे।
अखिल भारतीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह का समाजजनों व जन प्रतिनिधियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा ओर समाज के वरिष्ठ जनों पुष्प माला व सरोफा बांध कर स्वागत किया गया तथा गुरु महाराज का पूजन किया गया।







