संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
जाने-माने अदाकारा श्री देवी की जीवनी।

सिनेमाः बात करते हैं हिंदी सिनेमा की चांदनी चंचल शोख खूबसूरत अदाकारा श्री देवी की चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट चार साल के उम्र में श्री देवी ने काम किया था। और साल 1979 में फिल्म सोलवा सावन से हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री कदम रखा उसके चार साल बाद साल 1983 में जीतेन्द्र और श्री देवी की जोड़ी ने फिल्म हिम्मत वाला ने तहलका मचा दिया था। उसके बाद जीतेन्द्र और श्री देवी की जोड़ी ने अनेकों हिट फिल्में दी तोफा, मवाली, जस्टिस चौधरी, नगीना, चालबाज, गुरु, चांदनी, लम्हे, जाग उठा इन्सान, खुदा गवाह, कारवां, गुमराह, जुदाई, लाडला, मिस्टर इंडिया श्री देवी के लिए कल्ट फिल्म बन गयी थी। मिस्टर इंडिया का गाना कहते हैं मुझको हवा हवाई उस दौर में खासा हिंट गाना बना था।
श्री देवी के निजी जीवन में जाए तो जानकारी मिलती है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ साल 1984 में जाग उठा इन्सान के सैट में दोनों की नजदीकियां बड़ी थी और प्यार परवान चढ़ा था कहते हैं दोनों ने चुपके मन्दिर में शादी भी कर ली थी मिथुन और श्री देवी फिल्म वक्त की आवाज, वतन के रखवाले दोनों की आखिरी फिल्म साल 1988 में गुरु आयी थी इस फिल्म के बाद मिथुन और श्री देवी का रिश्ता टूट गया था। उसके बाद जाने माने प्रड्यूसर बोनी कपूर से साल 1996 में श्री देवी ने शादी कर ली थी उसके बाद साल 2011 में इंग्लिश विंग्लिश फिल्म भी उनके एक्टिंग के लिए पहचानी गई थी। श्री देवी की आखिरी बनी थी फिल्म मोम साल 2018 को इस खूबसूरत अदाकारा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उस वक्त राष्टीय पुरस्कार बांटे जा रहे थे उन्हें मिलने वाला पुरस्कार उनके परिवार ने लिया था। आज भी अपने चाहने वालों के दिलो में राज करती है अदाकारा श्री देवी। अदाकारा श्री को भावभीनी श्रद्धांजलि।









