ऊखीमठ: बद्रीनाथ व मंगलौर में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

                    ऊखीमठ: बद्रीनाथ व मंगलौर में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि दोनों विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने भाजपा को करार जवाब देकर ठुकरा दिया है।  क्योंकि भाजपा की कथनी व करनी में जमीन आसमान का अन्तर है, महंगाई व वेरोजगारी चरम पर है तथा अंकिता हत्या काण्ड की जांच फाइलों में कैद रहने का सबक भाजपा को मिल गया है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि बद्रीनाथ व मंगलौर विधानसभा के मतदाताओं ने दोनों सीटों पर सम्पन्न हुए उपचुनाव में जो प्यार व सहयोग कांग्रेस प्रत्याशियों को दिया है उससे स्पष्ट हो गया है कि आम जनमानस भाजपा की विकास विरोध नीतियों को जान चुका है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला हमेशा समाज व क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे हैं इसलिए वहाँ की जनता ने उन्हें विधानसभा भेजकर उनके सघर्षो का सम्मान दिया है। कांग्रेस जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि भाजपा के शासन काल में विकास का पहिया जाम हो चुका है तथा युवा रोजगार के लिए दर – दर भटकने के लिए विवश हो गया है मंहगाई चरम पर है तथा भ्रष्टाचार, लूट, डकैती की घटनाओं में लगातार इजाफा होने से जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता सन्तोष त्रिवेदी ने कहा कि सरकार द्वारा दिल्ली के बुराड़ी में भगवान केदारनाथ मन्दिर बनाने से साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार लाखों हिन्दुओ की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। डा0 कैलाश पुष्वाण ने कहा कि दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने से साफ हो गया है कि जनता का भाजपा से विश्वास हट गया है। कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा देने के खोखले दावे कर जनता को गुमराह कर जनता के साथ छल कर रही है जबकि हकीकत यह है कि ऊर्जा प्रदेश में अघोषित विधुत कटौती निरन्तर जारी है तथा संचार युग में सीमान्त क्षेत्रों के ग्रामीण संचार सुविधा से वंचित है। शशि सेमवाल ने कहा कि जनता का रूझान धीरे – धीरे कांग्रेस की ओर है जिसका परिणाम दोनों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मिल गया है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।