— एक साथ तीन पदकों पर जमाया कब्जा–

Spread the love

 

प्रस्तुति: हरी राम यादव, अयोध्या (उ. प्र.)

       

 

         — एक साथ तीन पदकों पर जमाया कब्जा–

 

जहां लोग 50 साल की उम्र में पहुंचते पहुंचते खुद को बूढ़ा बताने में फूले नहीं समाते, वहीं जनपद गाजीपुर के भारतीय तोपखाना रेजिमेंट के सेवानिवृत्त सूबेदार (आनरेरी कैप्टन) बब्बन राम देश में वेटरन्स के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मेडलों का पहाड़ खड़ा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक दर्जनों खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर एथलेटिक्स और तैराकी में 32 मेडलों को अपने नाम किया है।

 

सूरत में चल रही 4th नेशनल वेटरन्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स चैंपियनशिप – 2025 में 09 अक्टूबर को आयोजित तैराकी प्रतियोगिता की तीन स्पर्धाओं – 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक, 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय सेना और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 

सैनिक न तो कभी बूढ़ा होता है और न ही रिटायर, इस वाक्य को कैप्टन बब्बन राम अक्षरशः चरितार्थ कर रहे हैं। 67 साल की उम्र में कैप्टन बब्बन राम गंगा नदी की रेत में रोज घंटों दौड़ने और तैरने का नियमित अभ्यास करके अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि