कैनबरा हवाई अड्डे पर राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत हुआ

Spread the love

 

                 नई दिल्लीः भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में कदम रखते ही भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का परचम लहराया।

                गुरुवार को शुरू हुए उनके इस दौरे का मकसद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। दोनों देशों के साझा लक्ष्य एक स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को इस यात्रा ने और मजबूती दी।

                 कैनबरा हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील और जॉइंट ऑपरेशंस के प्रमुख वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स ने राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

                   इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन में राजनाथ सिंह को औपचारिक स्वागत समारोह के साथ सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने उनकी अगवानी की। इस दौरान एक पारंपरिक ‘वेलकम टू कंट्री’ धूम्र समारोह आयोजित हुआ, जो ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह समारोह भूमि के पारंपरिक संरक्षकों को सम्मान देने के साथ-साथ मित्रता और सुलह का संदेश देता है।

उच्च स्तरीय वार्ता, रक्षा सहयोग को नई दिशा

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ गहन और रचनात्मक चर्चा की। इस बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी भी शामिल थे। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग की तीव्र प्रगति की सराहना की और इसे और विस्तार देने पर जोर दिया। चर्चा भविष्योन्मुखी रही, जिसमें रणनीतिक समन्वय को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

              ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी इस बैठक में शामिल हुए, जिससे साफ जाहिर होता है कि कैनबरा भारत के साथ अपनी साझेदारी को कितना महत्व देता है। मुलाकात के दौरान अल्बनीज और राजनाथ सिंह के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत और एकजुटता के दृश्य ने दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों की झलक दिखा द ।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि