श्री मानस चालीसा

Spread the love

 

डॉ० रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

 

 

              श्री मानस चालीसा

              दोहा

अतिशय चंचल मन सदा, भूल गया विश्राम।

फ़ितरत में ही यह रहे, नहीं राम का नाम।।

अति लौकिक- भौतिक दिखे, सत्य विषय प्रिय भोग।

काम वासना ही प्रमुख, यही प्रबल है रोग।।

चौपाई

अति कामी क्रोधी दुष्कर्मी।

पाप परायण स्वयं अधर्मी।।

है विश्वास सदा काया में।

हरदम लगा हुआ माया में।।

मिथ्या सहज हमेशा लगती।

लिप्सा जीवित सदैव रहती।।

लौकिक इच्छा सहज प्रबल है।

तृष्णा का व्यापार सबल है।।

द्वंद्व छिड़ा प्रति छड़ रहता है।

दुस्साहस हर पल दिखता है।।

इसको सबकुछ सम्भव लगता।

पाने को नित उद्यत रहता।।

खुद को परम सशक्त समझता।

अहंकार में चूर मचलता।।

नहीं किसी को घास डालता।

मुंह को चारोंओर मारता।।

 भीतर दूषित भाव भरा है। भाग रहा मन सहज हरा है।।

कैसे होगा जग का वंदन।

कभी नहीं पावन अभिनंदन।।

शुद्ध आचरण फीका लगता।

दोष भाव मधु मीठा लगता।।

ईर्ष्या का भंडार भरा है।

 कुटिल द्वेष शातिर गहरा है।।

जिंदा कायरता रहती है।

धूमिल बातें ही कहती है।।

दुख पहुँचाना ही मकसद है।

जहर खिलान सदा मदद है।।

यह स्वच्छंद भोग रस चाहत।

करे लक्ष्य को निश्चित आहत।।

इसमें भरा हुआ है कचरा।

में में करता जैसे बकरा।।

बुद्धि नहीं है केवल तन है।

जिसकी खातिर केवल मन है।।

सद्विवेक जब जागे उर में।

शुभद चेतना अन्तःपुर में।।

मन का होता तब निरोध है।

होने लगता सहज बोध है।।

मन- मानस निर्मल बन जाता।

चित्त योग का वृक्ष उगाता।।

दोहा

होता मन को ज्ञान जब, हो जाता वह भंग।

चढ़ जाता उस पर अखिल, आध्यात्मिक शिव रंग।।

 अथ श्री मानस चालीसा

 

 

 

डॉ० रामबली मिश्र वाराणसी।

 

              विश्वासघात

विश्वासघाती सदा पापकर्मी।

गाली स्वयं वह सदा नीचकर्मी।।

 

संघ्या बना रात्रि का वह तिमिर है।

पीता सदा घात करके रुधिर है।

 

प्यारा नहीं है कभी मानवोचित।

व्यापक नहीं तुच्छ काया यथोचित।

 

सारा जमाना उसे गालियाँ दे।

फिर भी कुकर्मी सहज तालियाँ ले।

 

कौरव बना सिर उठाता रहेगा।

बेशर्म ऐंठन दिखाता चलेगा।

 

गाड़ी चलता बहुत वेग से है।

ठेंगा दिखाता सदा प्रेम से है।

 

बोले सदा स्नेह से वाण मारे।

होता किसी का नहीं जीर्ण न्यारे।

 

नैया चलाता डुबाता पथिक को।

दिल का नकारा रुलाता व्यथित को।

 

 

 

डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी।

 

    आशाओं का दीप

घर-घर दीप जलाएँगे हम।
खुशियाँ सदा मनाएँगे हम।
नहीं बुझेगा दीप कभी भी।
इसे सदा चमकाएँगे हम।

कभी नहीं त्यागेंगे आशा।
बोलेंगे प्रिय मधुरिम भाषा।
जग को स्वर्ग बनाएँगे हम।
चढ़ते जाएँगे आकाशा।

दीप दिखाते चला करेंगे।
मानवता का भला करेंगे।
नहीं रहेंगे दीप बिना हम।
जगती से हम मिला करेंगे।

उम्मीदों पर कायम जग है।
सुंदर भाव मुलायम पग है।
वर्तमान है शुभद कर्म पर।
आधारित मोहक रग- रग है।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि